
Rahul Tikariya रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर गंभीर आरोप लगे हैं। करीब 18 दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले राहुल पर चाची के साथ ही अवैध संबंध रखने का आरोप लगा है। इस पर राहुल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता लेकर सफाई दी।
एफआईआर के साथ कोर्ट जाने की तैयारी
आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए राहुल टिकरिहा ने इसे बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने इसे राजनीतिक षडयंत्र करार देते हुए इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ एपआईआर कराने और कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
Rahul Tikariya 2022 का है पूरा मामला
राहुल ने बताया कि यह पूरा मामला 2022 का है। इस मामलें 2023 में कोर्ट का फैसला भी आ चुका है। राहुल ने बताया कि पूरे मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें एक भी बार नहीं बुलाया। इस मामले में मेरे खिलाफ दिए गए तथ्यों को भ्रामक मानते हुए कोर्ट ने मुझे क्लीन चिट दे दिया था।
मेरा कोई रिश्ता नहीं
एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राहुल ने बताया कि आरोप लगाने वाले रविकांत टिकरिहा और उनकी पत्नी से मेरा कोई संबंध नहीं है और न ही वे मेरे रिश्चतेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाने वाले की पत्नी एक शिक्षिक है, उनसे मेरा कोई लेनादेना नहीं है।
वायर ऑडियो को भी बताया फेक
इस दौरान राहुल ने सोशल मीडिया में वायरल किए गए ऑडियो को भी फेक बताया है। बतादें कि ऑडियो में कथितौर पर राहुल और रविकांत की आवाज है। राहुल ने कहा कि ऑडियो से छेड़छाड़ किया गया है।
Rahul Tikariya कांग्रेस सरकार में 14 एफआईआर
राहुल ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उनके खिलाफ 14 एफआईआर दर्ज किए गए थे। पांच बार जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने बताया कि आरोप लगाने वाले राहुल टिकटरिहा कांग्रेस से जुड़े हैं।




