
Raipur Police रायपुर। आईपीएस डॉ. संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्रर बनाया गया है। शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर उन्होंने अपना पदभार ग्रणह किया। इसके साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्ररी अस्तित्व में आ गया है। डीआईजी अमित तुकाराम कांबले को रायपुर का पहला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्ररी के लिए एसपी रैंक के पांच अफसरों को उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, एडिशनल एसपी रैंक के आठ अफसरों को एडिशनल डीसीपी और डीएसपी रैंक के 17 अफसरों को असिस्टेंट कमिश्रनर बनाया गया है।
पांच उपायुक्तों की पदस्थापना
सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्ररी में पांच उपायुक्तों की पदस्थपना की है। इनमें उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य), संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल) और राजनाला स्मृतिक को पुलिस उपायुक्त (काईम एवं साईबर) पदस्थ किया गया है।
एडिशनल एसपी बनाए गए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
तारकेश्वर पटेल मध्य
राहुल देव शर्मा पश्चिम
आकाश मरकाम उत्तर
विवेक शुक्ला यातायात
डी.आर. पोर्ते यातायात
गौरव मंडल क्राईम एवं साइबर
अनुज गुप्ता क्राईम एवं साइबर
अर्चना झा हेडक्वाटर, प्रशिक्षण
डीएसपी बनाए गए सहायक पुलिस आयुक्त
रमाकांत साहू सिविल लाईन
दीपक मिश्रा कोतवाली
देवांश सिंह राठौर पुरानी बस्ती
नवनीत पाटिल राजेन्द्र नगर
पूर्णिमा लामा उरला
ईशु अग्रवाल आजाद चौक
सतीश ठाकुर यातायात
सुरेन्द्र साय पैकरा यातायात
रमेश कुमार येरेवार यातायात
सीमा अहिरवार भास्कर यातायात
संजय कुमार सिंह क्राईम एवं साइबर
नरेश पटेल उप क्राईम एवं साइबर
ज्योत्सना चौधरी हेडक्वाटर, प्रशिक्षण
नंदिनी ठाकुर एजेके
रूचि वर्मा सीएडब्ल्यू
निकिता तिवारी सीएडब्ल्य
निलेश द्विवेदी पुलिस लाईन
श्वेता सिन्हा बनी रायपुर ग्रामीण एसपी
एसपी रेल आईपीएस श्वेता सिन्हा को रायपुर ग्रामीण का एसपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रायपुर और बिरगांव नगर निगम के क्षेत्र के 21 थानों को रायपुर पुलिस कमिश्ररी में शामिल किया गया है। बाकी 12 थाने रायपुर ग्रामीण में हैं।
बदले गए तीन रेंज आईजी
रायपुर पुलिस कमिश्ररी के गठन के साथ ही राज्य के तीन रेंज आईजी बदल दिए गए हैं। डॉ. संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्रर बनाए जाने की वजह से खाली हुए बिलासपुर रेंज की कमान आईजी रामगोपाल गर्ग को सौंपी गई है। श्री गर्ग अभी दुर्ग रेंज के आईजी हैं। उनके स्थान पर राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य को दुर्ग का आईजी बनाया गया है। पीएचक्यू में पदस्थ आईजी (कानून व्यवस्था) बालाजी राव सोमावार को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।
तीन जिला हुए प्रभावित
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं जशपुर के मौजूदा एसएसपी शशि मोहन सिंह को रायगढ़ जिले का एसएसपी बनाया गया है। रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल को पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।






