जानिए इस वर्ष छत्तीसगढ़ में क्या है धान खरीदी का हाल, कैसी है आवक

schedule
2022-11-18 | 16:34h
update
2022-11-18 | 16:34h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्ट.काॅम)

धान खरीदी के तीसरे सप्ताह किसानों से समर्थन मूल्य पर आठ लाख 67 हजार 487 टन धान की खरीदी की गई है। राज्य सरकार की धान खरीदी के समुचित व्यवस्था के चलते किसान उत्साह के साथ धान खरीदी केंद्राें में पहुंच रहे हैं। धान बेचने के लिए अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों को अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप किसानों का धान सुविधाजनक ढंग से खरीदने का काम हो रहा हैं। धान खरीदी के साथ-साथ लगातार कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी चल रहा है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नवंबर से चालू धान खरीदी सीजन में अब तक लगभग दो लाख 61 हजार 346 किसानों से आठ लाख 67 हजार 487 टन धान की खरीदी हुई है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 1777.59 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।

इस वर्ष 110 लाख टन धान खरीदी का है लक्ष्य

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख टन धान का खरीदी अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए प्रदेश में 25.91 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.18 लाख नए किसान है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2538 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

धान बेचने के लिए एप के जरिये मिल रहा है टोकन

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि आज 18 नवंबर को 30 हजार 895 किसानों से एक लाख 10 हजार 251 टन धान और ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिये किसानों से 16 हजार 590 टन धान की खरीदी की गई। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में धान खरीदी के लिए 38 हजार 113 टोकन और तुंहर हाथ एप के जरिये 5689 टोकन जारी किए गए हैं।

41वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के CG पवेलियन पहुंचे पर्यटन मंत्री साहूAMP

राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान खरीदी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं। सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

खरीदी के साथ कस्टम मिलिंग भी शुरू

खाद्य सचिव वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव हो रहा है। अब तक पांच लाख 95 हजार 022 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किए गए हैं, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से दो लाख 60 हजार 849 टन धान का उठाव हो चुका है।

chatur postNovember 18, 2022
158 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.02.2026 - 15:21:48
Privacy-Data & cookie usage: