Power Sector

CSPGCL के पावर प्‍लांट के परिसर में घुसा तेंदुआ: Chief Engineer ने किया आगाह, कहा…

CSPGCL जांजगीर। छत्‍तीसगढ़ की बिजली उत्‍पादन कंपनी के एक संयंत्र परिसर में तेंदुआ घुस आया है। करीब सप्‍ताहभर पहले दिखे इस तेंदुआ का अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है। इसकी वजह से दहशत का माहौल है।

28 अक्‍टूबर को दिखा था तेंदुआ

तेंदुआ मड़वा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह में दिखा है। इसे तेंदुआ को वहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने 28 अक्‍टूबर को देखा था। सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुआ कैद हुआ है।

CSPGCL  चीफ इंजीनियर ने किया आगाह

पावर प्‍लांट के चीफ इंजीनियर ने इसको लेकर एक सूचना जारी की है। इसमें उन्‍होंने लिखा है कि विगत 28.10.2025 को अटल बिहारी वाजपायी ताप विद्युत गृह, मड़वा तेंदूभाठा के प्लांट परिसर के वाच टॉवर क्रमांक-05 के समीप सुरक्षा कर्मचारी ने तेन्दुआ का विडियो रिकार्ड किया है। नजदीकी ग्राम-मदनपुरगढ़ के युवक ने तेन्दुआ द्वारा कुत्ते को शिकार बनाये जाने की पुष्टि भी की है। आस-पास के क्षेत्रों ग्राम-मड़वा, तेंदूभाठा, कर्रापाली, बसंतपुर, मदनपुर में ग्राम पंचायतों के द्वारा ग्रामीण स्तर पर मुनादी भी कराई गई है।

चीफ इंजीनियर ने लिखा है कि उपरोक्त परिस्थितियों के मद्देनजर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों/ठेकाश्रमिकों / मजदूरों सभी से अपील है कि मड़वा प्लांट परिसर के अंतस्थ स्थित कार्य स्थलों पर सावधानी पूर्वक कार्य सम्पादित करें। वन मण्डल द्वारा तेन्दुए की सुरक्षित बचाव (Rescue) किए जाने तक समस्त कर्मियों से सजगता एवं सावधानी पूर्वक कार्य करने एवं सचेत रहने की अपील की जाती है।

CSPGCL सप्‍ताहभर बाद भी पकड़ से बाहर

करीब सप्‍ताहभर बाद भी तेंदुआ का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग ने तेंदुआ की जानकारी देने के लिए एक नंबर भी जारी कर दिया है। वन विभाग ने अपील की है कि किसी को भी तेंदुआ दिखे तो वह टेकराज सिदार को उनके मोबाइल नंबर 8223813383 पर सूचना दे सकता है। सिदार उड़न दस्‍ता प्रभारी हैं। हालांकि का दावा है कि सूचना के बाद इलाके की सर्चिंग की गई, लेकिन कोई तेंदुआ नजर नहीं आया है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button