कर्मचारी हलचलराज्य

Salary Package  छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवकों के लिए SBI ने सरकार को दिया बड़ा ऑफर: फ्री में मिलेगा एक करोड़ का बीमा

Salary Package  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने राज्य सरकार के स्थायी कर्मचारियों को भी छत्तीसगढ़ पुलिस के समान संशोधित वेतन पैकेज (Revised Salary Package) की सुविधा प्रदान करने के लिए अनुरोध मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से किया है।

फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार से सीएम हाउस में मिला। इस दौरान फेडरेशन की तरफ से एक ज्ञापन मुख्‍यमंत्री को सौंपा गया है। फेडरेशन ने बताया है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सदैव राज्य शासन के कर्मचारियों के हित में कार्य करता आया है। इसी उद्देश्य से बैंक की ओर से एक संशोधित वेतन पैकेज का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

Salary Package  इस प्रस्ताव के अंतर्गत बैंक छत्तीसगढ़ शासन के कर्मचारियों को निम्नलिखित मुख्य बीमा/सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाएगी

बीमा प्रकार / सुविधालाभ राशि
सभी प्रकार के दुर्घटना बीमा1.00 करोड़
वायु दुर्घटना बीमा (Air Accident)1.60 करोड़
स्थायी पूर्ण विकलांगता (Total Disability)1.00 करोड़
स्थायी आंशिक विकलांगता80 लाख
ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (GTLI)10 लाख
चार पूर्णतः आश्रितों के लिए बीमा20 लाख (5 लाख प्रति व्यक्ति अधिकतम) 

इसके अतिरिक्त, कई अन्य लाभ भी इस पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनका विस्तृत विवरण SBI की तरफ से उपलब्ध कराया गया है। इस योजना के अंतर्गत न तो राज्य शासन और न ही कर्मचारी/अधिकारी से कोई वित्तीय योगदान लिया जाएगा। सभी व्यय भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वहन किए जाएंगे।

Salary Package  इस  सुविधा के क्रियान्वयन के लिए राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MOU) किया जाना आवश्यक है, जिसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:-

1. जी.टी.एल.आई. (GTLI) की प्रीमियम गणना कर्मचारियों की आयु, पदस्थापना और कार्य प्रकृति आदि के आधार पर की जाती है, जिसके लिए अधिकृत जानकारी की आवश्यकता होगी।

2. बैंक को कर्मचारियों की नियुक्ति, सेवा समाप्ति, सेवानिवृत्ति आदि की अद्यतन जानकारी समय-समय पर संबंधित विभागों की तरफ से दी जाएगी।

3. यह MOU देश के कई अन्य राज्यों (जैसेः झारखंड, आंध्रप्रदेश, नागालैंड, असम, तमिलनाडु आदि) में राज्य कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ राज्य के 4 लाख से अधिक स्थायी कर्मचारी और उनके परिवार इस योजना से सीधे लाभान्वित होंगे। यह सुविधा उनके जीवन स्तर, सुरक्षा और मनोबल को सशक्त बनाएगी। परिणामस्वरूप, छत्तीसगढ़ सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय देश के लिए एक स्वर्णिम मिसाल बनेगा।

आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस विषय में आवश्यक पहल कर भारतीय स्टेट बैंक के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर, शीघ्र एमओयू (MOU) निष्पादित करने के लिए वित्त विभाग को निर्देशित करने की कृपा करें।

Back to top button