
Nitin Nabin रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन राज्य के प्रवास पर हैं। आज सुबह वे रायपुर पहुंचे, यहां एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बिहार विधानसभा चुनाव जीत और वहां कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे नितिन नबीन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए नितिन नबीन ने अपनी जीत के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरा दिल का रिश्ता है।
Nitin Nabin दो दिवसीय दौरा
नितिन नबीन दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएं हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,मंत्री केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी, डॉ.नवीन मारकण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें
लगातार पांचवीं बार बने विधायक
नितिन नबीन 2006 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और अब 2025 में लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री हैं।
– अन्य पद:
– राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM)
– राज्य अध्यक्ष, BJYM, बिहार – भाजपा प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़







