भारत

अक्‍टूबर तक सक्रिय रहता है मानसून

इसी महीने शुरू होगी मानसून की वापसी

Withdrawal of Monsoon रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय है। मानसूनी बारिश के कारण देश के कई राज्‍यों में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोग अब बारिश थमने और मानसून की वापसी का इंतजार करने लगे हैं।

इसी महीने शुरू होगी मानसून की वापसी

दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी इसी महीने यानी सितंबर से ही शुरू होगी। भारत में मानसून के लौटने का क्रम राजस्‍थान और गुजरात से होता है। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर से मानसून राजस्‍थान और गुजरात से लौटना शुरू करता है।

Withdrawal of Monsoon  जिस रास्‍ते जाता है, उसी रास्‍ते लौटता है

मानसून जिस रास्‍ते से जाता है उसी रास्‍ते से लौटता है। बता दें कि मानसून दक्षिण में केरल की तरफ से भारत में प्रवेश करता है और पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ता है। वापसी में यह पश्चिम से दक्षिण की तरफ आता है। ऐसे में सबसे ज्‍यादा समय तक मानसून दक्षिण के राज्‍यों में सक्रिय रहता है।

अक्‍टूबर तक सक्रिय रहता है मानसून

मानसून की वापसी सितंबर के दूसरे सप्‍ताह में शुरू होती है और अक्‍टूबर तक जारी रहती है। अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह तक मानसून आधे मध्‍य प्रदेश समेत देश के आधे हिस्‍से से लौट जाता है। वहीं, छत्‍तीसगढ़ समेत पूरे देश से वापसी 15 अक्‍टूबर के आसपास होती है।

Withdrawal of Monsoon जून के अंतिम सप्‍ताह तक पहुंचा पूरे देश में

इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून समय से पहले केरल तट समय से पहले पहुंच गया था। मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा था, लेकिन महाराष्‍ट्र और छत्‍तीसगढ़ की सीमा तक पहुंचने के बाद रुक गया। लगभग 15 दिन से ज्‍यादा से ब्रेक के बाद मानसून फिर आगे बढ़ा। 26 से 29 जून के बीच राजस्‍थान समेत पूरे देश में सक्रिय हुआ।

FAQ

Q मानसून को दक्षिण पश्चिम मानसून क्‍यों कहते हैं?

A मानसून भारत में दक्षिण की तरफ से प्रवेश करता है और पश्चिम दिशा में आगे बढ़ता है। इसी तरह मानसून की वापसी भी पश्चिम से शुरू होकर दक्षिण की तरफ होती है। इसी कारण इसे दक्षिण पश्चिम मानसून कहा जाता है।

Q मानसून की वापसी कब होगी?

A मानसून की वापसी भारत में 17 सितंबर के आसपास शुरू होती है।

Q मानसून की वापसी भारत के किस राज्‍य से शुरू होती ?

A मानसून की वापसी भारत के पश्चिम राज्‍य राजस्‍थान से होती है। राजस्‍थान के साथ ही गुजरात की समुद्र से लगी पश्चिमी सीमा भी मानसून की वापसी का रास्‍ता है।

Q छत्‍तीसगढ़ से मानसून की वापसी कब होगी?

A छत्‍तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी 15 अक्‍टूबर के आसपास होगी।

Back to top button