Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

IAS transfer पूर्व एचएम कंवर ने जिस कलेक्टर के खिलाफ की थी शिकायत, सरकार ने उसे सौंप दी बड़े जिले की कमान

IAS transfer  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को छह जिलों के कलेक्टरों का तबादला कर दिया है। इनमें पूर्व गृह मंत्री ननीकराम कंवर की वजह से सुर्खियों में रहे अजीत वसंत का नाम भी शामिल है। उन्हें कोरबा से हटाकर सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है।

राजधानी में धरना देने पहुंच गए थे कंवर

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने अपने कोरबा जिला के कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। ननकीराम कंवर कलेक्टर वसंत के खिलाफ डीएमएफ समेत अन्य कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग को लेकर रायपुर में धरना देने तक पहुंच गए थे। ननकीराम कंवर ने मुख्‍यमंत्री निवास के सामने धरना देने की धमकी दी थी, लेकिन रायपुर पुलिस ने उन्‍हें रोक लिया।

संभाग आयुक्‍त ने सौंप दी है सरकार को रिपोर्ट

इस मामले में सरकार ने बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन को जांच करने का निर्देश दिया था। बताया जा रहा है कि सुनील जैन ने अपनी रिपोर्ट इसी महीने सरकार को सौंप दी है, रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन अजीत वसंत को सरगुजा कलेक्टर बनाए जाने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिपोर्ट उनके पक्ष में है।

स्‍वास्‍थ्‍य मिशन से मुक्‍त हुए संजीव झा

सरकार ने रणबीर शर्मा को राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन का प्रबंधन संचालक पदस्‍थ किया है। अभी यह जिम्‍मेदारी आईएएस संजीव कुमार झा के पास है। आदेश में कहा गया है कि रणबीर शर्मा के पदभार ग्रहण करते ही संजीव कुमार झा स्‍वास्‍थ्‍य मिशन की जिम्‍मेदारी से मुक्‍त हो जाएंगे। ऐसे में झा के पास संचालक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं की जिम्‍मेदार रह जाएगी।

अफसरमौजूदा पदनई पोस्टिंग
भोसकर विलास संदिपानकलेक्टर सरगुजाअतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
रणबीर शर्माकलेक्टर बेमेतरा एमडी स्वास्थ्य मिशन
अजीत वसंतकलेक्टर कोरबाकलेक्टर सरगुजा
कुणाल दुदावत कलेक्टर दंतेवाड़ाकलेक्टर कोरबा
देवेश कुमार ध्रुव कलेक्टर सुकमाकलेक्टर दंतेवाड़ा
प्रतिष्ठा ममगाईंकलेक्टर नारायणपुरकलेक्टर बेमेतरा
नम्रता जैनअपर कलेक्टर रायपुरकलेक्टर नारायणपुर
अमित कुमारआयुक्त ननि बिलासपुरकलेक्टर सुकमा
प्रकाश कुमार सर्वे अपर कलेक्टर सारंगढ़आयुक्त ननि बिलासपुर
गजेन्द्र सिंह ठाकुर अपर कलेक्टर सुकमासीईओ जिपं धमतरी
रोमा श्रीवास्तव सीईओ जिपं धमतरीउप सचिव मंत्रालय
आईएएस

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button