
IPL रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस बार आईपीएल का रंग जमेगा। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच होगें।
सीएम को भेंट की गई आरसीबी टीम की जर्सी
आरसीबी की तरफ से मंगलवार को मुख्यमंत्री Chief minister विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट Vice President राजेश मेनन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड Board of Control for Cricket in India (BCCI) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया Prabhatej Singh Bhatia उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया फैसले का स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Vishnu Deo Sai ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय international स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना Sports infrastructure को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र National sports map पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रस्ताव रायपुर को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन Sports destinations के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रायपुर को आरसीबी का होम ग्राउंड बनाए जाने की चर्चा
आईपीएस 2025 की विजेता आरसीबी रायपुर को अपना होम ग्राउंड बनाना चाह रही है, ऐसी चर्चा लंबे समय से चल रही थी। दरअसल पिछले साल टीम की विजय रैली में हुई घटना को देखते हुए इस बात की चर्चा चल रही थी। लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यहां आरसीबी के दो मैच हो सकते हैं।




