मुख्य पृष्ठ

राष्‍ट्रीय न्‍यायालयिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय

केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब

NFSU रायपुर। छत्‍तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्‍य है जहां देश के सभी सर्वश्रेष्‍ठ कहे जाने वाले शिक्षक संस्‍थान मौजूद हैं। राज्‍य में देश का टॉप इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट संस्‍थान के साथ टॉप मेडिकल इंस्‍टीट्यूट और ला यूनिवर्सिटी शामिल है। अब इसमें दो और नए नाम शामिल हो गए हैं। एक और नाम NFSU का भी जुड़ गया है।  

जानिए..क्‍या है राष्‍ट्रीय न्‍यायालयिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय

NFSU यानी राष्‍ट्रीय न्‍यायालयिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय (National Forensic Sciences University)। इसी कैंपस में CFSL यानी केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब (Central Forensic Science Laboratory) की भी स्‍थापना की गई है।

NFSU में किन विषयों की होगी पढ़ाई

राष्‍ट्रीय न्‍यायालयिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय (NFSU) फारेंसिक साइंस के साथ डिजिटल फारेंसिक, मनोविज्ञान (साइकोलाजी) समेत अन्‍य विषयों में स्‍नातक और स्‍नातकोत्‍तर के पाठ्यक्रम के साथ ही अल्‍पकालिक पाठ्यक्रम का संचालन होगा। देश में अब तक ऐसे 16 NFSU की स्‍थापना हो चुकी, जबकि 10 प्रस्‍तावित है।  

नवा रायपुर के बंजारी में बनेगा NFSU का कैंपस

NFSU का कैंपस नवा रायपुर के बंजारी में स्‍थापित होगा। इसके लिए राज्‍य सरकार की तरफ से 40 एकड़ जमीन दी गई है। इसकी स्‍थापना पर करीब 268 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसी सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

इस विश्‍वविद्यालय में इसी सत्र 2025-26 से पढ़ाई शुरू होगी। पहले बैच में 180 छात्रों का दाखिला होगा। ये छात्र फारेंसिक साइंस की पढ़ाई करेंगे।     

छत्‍तीसगढ़ में स्‍थापित देश के टॉप एजुकेशन इंस्टीट्यूट

छत्‍तीसगढ़ में देश की टॉप इंजीनियरिंग संस्‍थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (IIT) टॉप मैजमेंट संस्‍थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) टॉप मेडिकल संस्‍थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) टॉप लॉ यूनिवर्सिटी में शामिल हिदयतउल्‍ला लॉ यूनिवसिर्टी (HLU), केंद्रीय विश्‍वविद्याय (CU) और इंटरनेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) हैं।   

शाह ने किया भूमिपूजन

छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन दोनों संस्‍थानों का भूमिपूजन किया।

Back to top button