राज्य

23 से 30 जून के बीच राज्‍य के 32 जिलों में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन

ई- ऑफिस सिस्‍टम में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी

E-Office रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सरकारी सेवकों के लिए स्‍पेशल ट्रेनिंग क्‍लास शुरू होने जा रही है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 23 से 30 जून के बीच राज्‍य के 32 जिलों में इस विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

जानिए- किस चीज का दिया जाएगा प्रशिक्षण

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी सेवकों को ई- ऑफिस सिस्‍टम में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी  आदेश में कहा गया है कि इस विशेष प्रशिक्षण में जिला के प्रत्‍येक विभाग के कम से कम दो स्‍टाफ शामिल होंगे। इन्‍हें मास्‍टर ट्रेनर के रुप में तैयार किया जाएगा, जो आगे जिला में अपने विभाग के बाकी स्‍टाफ को प्रशिक्षण देंगे।

E-Office  मंत्रालय में लागू हो चुका है ई ऑफिस सिस्‍टम

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ के मंत्रालय में ई आफिस सिस्‍टम लागू हो चुका है। मंत्रालय में अब फाइल एक टेबल से दूसरे टेबल पर नहीं जाती है। अब सभी फाइलें कम्‍प्‍यूटर के जरिये ऑनलाइन चलती हैं। इससे सरकारी कामकाज में तेजी आने का दावा किया जा रहा है। अब यही व्‍यवस्‍था जिलों में लागू की जा रही है।

E-Office  यह है जिलों में ट्रेनिंग का शेड्यूल

क्रमांक संभाग जिला दिनांक प्रशिक्षकों का नाम
1रायपुर रायपुर23-06-2025 (सोमवार)विजी पिल्लई व ठाकुर राम
2गरियाबंद23-06-2025 (सोमवार)साक्षी व मुस्कान
3महासमुंद25-06-2025 (बुधवार)पर्व सिंह व श्रेयश
4बलौदाबाजार25-06-2025 (बुधवार)साक्षी व मुस्कान
5धमतरी26-06-2025 (गुरुवार)पर्व सिंह व श्रेयश
6बिलासपुर रायगढ़23-06-2025 (सोमवार)अमितेश व हिमांशु
7मुंगेली23-06-2025 (सोमवार)सोनम व अंकिता
8बिलासपुर24-06-2025(मंगलवार)सोनम व अंकिता
9सारंगढ़-बिलाईगढ़24-06-2025(मंगलवार)अमितेश और हिमांशु
10कोरबा25-06-2025 (बुधवार)सोनम व अंकिता
11जांजगीर-चांपा26-06-2025 (गुरुवार)सोनम व अंकिता
12जीपीएम27-06-2025 (शुक्रवार)साक्षी व मुस्कान
13दुर्ग बालोद23-06-2025 (सोमवार)स्मिता व दीप्ति
14केसीजी23-06-2025 (सोमवार)बुद्धबिहारी तम्बोली व विश्वास
15राजनांदगांव24-06-2025 (मंगलवार)बुद्धबिहारी तम्बोली व विश्वास
16दुर्ग24-06-2025 (मंगलवार)स्मिता व दीप्ति
17बेमेतरा25-06-2025 (बुधवार)स्मिता व दीप्ति
18मोहला मानपुर25-06-2025 (बुधवार)बुद्धबिहारी तम्बोली व विश्वास
19कबीरधाम30-06-2025 (सोमवार)साक्षी व मुस्कान
20बस्तर कांकेर23-06-2025 (सोमवार)प्रणय व पप्पू
21नारायणपुर23-06-2025 (सोमवार)रवि निषाद व गजेन्द्र वर्मा
22कोंडागांव24-06-2025 (मंगलवार)प्रणय व पप्पू
23बस्तर24-06-2025 (मंगलवार)रवि निषाद व गजेन्द्र वर्मा
24दंतेवाड़ा25-06-2025 (बुधवार)रवि निषाद व गजेंद्र वर्मा
25सुकमा27-06-2025 (शुक्रवार)रवि निषाद व गजेन्द्र वर्मा
26बीजापुर30-06-2025 (सोमवार)रवि निषाद व गजेन्द्र वर्मा
27सरगुजा एमसीबी23-06-2025 (सोमवार)निखिल व प्रीतम
28सूरजपुर23-06-2025 (सोमवार)सैयद साकिब अली व जावेद अख्तर
29कोरबा24-06-2025 (मंगलवार)निखिल और प्रीतम
30सरगुजा24-06-2025 (मंगलवार)सैयद साकिब अली व जावेद अख्तर
31बलरामपुर25-06-2025 (बुधवार)सैयद साकिब अली व जावेद अख्तर
32जशपुर26-06-2025 (गुरुवार)अमितेश व हिमांशु

Back to top button