कर्मचारी हलचल

Pensioners Association विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन की प्रबंधकारिणी की त्रैमासिक बैठक 19 को: बैठक के लिए 8 बिंदुओं का एजेंडा तय…

 Pensioners Association रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विद्युत कंपनियों के सेवानिवृत्‍तों के संगठन छत्‍तीसगढ़ राज्‍य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रबंधकारिणी की बैठक 19 फरवरी को होगी। यह बैठक दोपहर दो बजे डंगनिया स्थित ऑफिसर्स क्‍लब में रखी गई है।

बैठक में ये पदाधिकारी होगें शामिल

एसोसिएशन की प्रबंधकारिणी की बैठक में सातों प्रांतीय पदाधिकारी के साथ सभी जिला इकाईयों के अध्‍यक्ष व सचिव शामिल होगें। इसके साथ ही प्रत्‍येक जिला ईकाई से नामित संयोजक, सह-संयोजक व संगठन सचिव का शामिल होना अति आवश्यक है।

इस बैठक का एजेंडा निम्नानुसार होगा –

1.समस्त जिला ईकाईयों के वार्षिक/आजीवन सदस्यों की 31 जनवरी 2026 की स्थिति मे सम्पूर्ण जानकारी के रिकार्ड के बारे में और तदानुसार जिला ईकाईयों के द्वारा  प्रबंधकारिणी को वांछित 20% के भुगतान की स्थिति (31 जनवरी2026 तक) पर चर्चा करना।

2.एसोसिएशन की आंतरिक नियमावली के क्रियान्वयन के बारे मे चर्चा करना ।

 3.समस्त जिला ईकाईयों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की अद्यतन स्थिति के बारे मे चर्चा करना।

4.एसोसिएशन के पदाधिकारीगण व सदस्यों के मध्य सार्थक संवाद स्थापित करने के लिए,  जिला ईकाई व प्रांतीय कार्यकारिणी के व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के बारे मे चर्चा करना।

5.एसोसिएशन की प्रबंधकारिणी के द्वारा पूर्व मे कंपनी के साथ किये गये पत्राचार की अद्यतन स्थिति व भविष्य मे किसी अन्य विषय/प्रकरण पर पत्राचार के बारे मे चर्चा करना।

6.पेंशन व ग्रेच्यूटी फंड की वर्तमान स्थिति के बारे मे चर्चा करना।

7.केशलेस चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत नेत्र व दंत चिकित्सा हेतु निर्धारित राशि मे कटौति को पूर्ववत करने हेतु चर्चा करना।

8.पेंशन की सारांशीकरण राशि (commuted pension) को निर्धारित समय पूर्ण होने पर स्वयमेव  पुर्नबहाली (Restoration) होने के लिए प्रयास करना।

समस्त जिले के अध्यक्ष/सचिव, त्रैमासिक बैठक मे शामिल होने वाले अपने जिले के पदाधिकारियों के बारे मे 17 फरवरी 2026 की शाम तक श्री सुधीर नायक प्रांतीय सचिव को अवश्य अवगत करा देंगे।

Back to top button