प्रमुख खबरेंभारत

PM Modi प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल, सीएम ने किया स्वागत

PM Modi रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम को रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका समेत कई भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्रीमोदी का स्वागत किया। मोदी अगले दो दिनों तक रायपुर में रहेंगे। प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम के लिए नवा रायपुर में बने विधासभा अध्‍यक्ष के  निवास को तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार और रविवार को डीजीपी आईजी कांफ्रेंस के छह सत्रों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 8:30 तक कांफ्रेंस में रहेगें। रविवार को वे सुबह 8 बजे से शाम 4:30 तक कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद रविवार को शाम 5 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे।

PM Modi नवा रायपुर की किलाबंदी , ड्रोन से निगरानी

कॉन्फ्रेंस की वजह से नवा रायपुर की किलाबंदी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी और स्पेशल यूनिट्स को लगाया गया है। दृष्टि से तीन लेयर में निगरानी की जा रही है। जमीनी तैनाती, आकाशीय निगरानी और रियल–टाइम रूट ऑब्जर्वेशन को इंटीग्रेटेड करके ऑफिसर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कॉन्फ्रेंस स्‍थल और आस पास के इलाकों में निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button