राज्य

CG News मुख्‍यमंत्री की राज्‍यपाल से मुलाकात: छत्‍तीसगढ़ में फिर तेज हुई कैबिनेट विस्तार की अटकलें

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की राज्‍यपाल रमेन डेका से मुकालात ने राज्‍य में कैबिनेट विस्‍तार की चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। राज्‍यपाल से मिलने मुख्‍यमंत्री राजभवन गए। दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। हालांकि सरकार की तरफ से इसे औपचारिक भेंट बताया जा रहा है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी मुख्‍यमंत्री राजभवन गए थे। इसके बावजूद इस मुलाकात से कैबिनेट‍ विस्‍तार की अटकलें शुरू हो गई है।

राज्‍यपाल से पहले शाह से मुलाकात और दिल्‍ली दौरा

इस  बार कैबिनेट विस्‍तार की चर्चा केवल राज्‍यपाल से मुख्‍यमंत्री की मुलाकात के कारण नहीं हो रही है बल्कि इससे पहले की परिस्थितियां भी इसमें शामिल हैं। जून में मुख्‍यमंत्री की केंद्रीय गृह मंत्री शाह के साथ लंबी मुलाकात हुई है। शाह दो दिन के दौरे पर छत्‍तीसगढ़ आए थे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री दिल्‍ली गए थे, जहां राष्‍ट्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद अब राज्‍यपाल से भेंट ने कैबिनेट  विस्‍तार की चर्चाओं को बढ़ा दिया है।

CG News विधानसभा सत्र के पहले या तुरंत बाद

सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि कैबिनेट का विस्‍तार विधानसभा के प्रस्‍तावित मानसून सत्र के पहले या तुरंत बाद हो सकता है। बात दें कि विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सदन की पांच बैठके प्रस्‍तावित है। यानी सप्‍ताहभर में सत्र खत्‍म हो जाएगा। भाजपा के एक नेता ने कहा कि कैबिनेट विस्‍तार की ज्‍यादा संभावना सावल के दौरान है। सवान की शुरुआत जुलाई के दूसरे सप्‍ताह से हो रही है।

CG News  इधर, दावेदारों भी लगे हैं अटकलों की पुष्टि में

कैबिनेट विस्‍तार की संभावना को लेकर आम लोगों से ज्‍यादा रुचि मंत्री पद के दावेदारों में हैं। कुछ ने मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों से तो कुछ संगठन के नेताओं से इसकी पुष्टि में लगे हुए हैं1 बता दें कि इससे पहले दो बार कैबिनेट विस्‍तार की तैयारी हो चुकी है, लेकिन एन वक्‍त पर पूरा मामला टल गया। पार्टी के ही एक नेता ने बताया कि मैनपाट में आयोजित होने जा रहे है प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैबिनेट विस्‍तार पर भी चर्चा हो सकती है।

Back to top button