
रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)
युवा महोत्सव 2022-23 का शनिवार को भव्य शुभारंभर होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 जनवरी को 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 क्या-क्या होगा
महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक मोहन मरकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति होगी।
युवा महोत्सव 2022-23 में कौन-कौन होगा शामिल
उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जल संसाधन मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल होंगे।
-
Pension News सरकार का बड़ा फैसला: अब हर महीने 40 हजार रुपए मिलेगा पेंशन
Pension News रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने पेंशन की राशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर सीधे 40 हजार रुपए करने का फैसला किया है। जानिए.. किसे मिलेगा बढ़े हुए पेंशन का लाभ छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला किया है, उसका लाभ राज्य के दिवंगत विधायकों आश्रितों…
-
Weather छाए रहेंगे बादल, बारिश की भी संभावना: जानिए- आज कैसे रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम के मिजाज में आए बदलाव का असर तापमान पर पड़ रहा है। लगातार बदली और बौछारों के कारण तापमान में कमी आई है। राजधानी रायपुर समेत राज्य के अधिकांश स्थानों का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। जानिए.. आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम छत्तीसगढ़ में सोमवार को कुछ…
-
Ex-gratia Pay एग्रेसिया के नियमों में बदलाव: जानिए- आश्रितों को अब कितनी और कैसे मिलेगी अनुग्रह राशि
Ex-gratia Pay रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एग्रेसिया के नियमों में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी भी की है। इस संबंध में वित्त विभाग के निर्देशों के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने दिशा- निर्देश जारी किया है। अब 50 हजार रुपए की मिलेगी सहायता सेवा में रहते सरकारी कर्मचारी की…
-
Liquor scam छत्तीसगढ़ में 30 अफसरों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जानिए- क्या है मामला
Liquor scam रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए शराब घोटाला में राज्य की मौजूदा विष्णुदेव साय सरकार ने 30 आबकारी अफसरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। इनमें से 21 अधिकारियों का नाम एफआईआर में दर्ज है, जबकि नौ नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। करीब महीनेभर…
-
Bijli Company बिजली कंपनी के EE ने 60 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र: पुलिस ने किया गिरफ्तार…
Bijli Company रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के एक ईई को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ईई पर नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। आरोप है कि ईई ने पैसे लेकर युवको फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पूरा मामला गरियाबंद जिला का है।…
-
Sushasan Tihar कार्टून वार: विष्णु के सुशासन तिहार से टेंशन में विपक्ष! जानिए- क्या है मामला
Sushasan Tihar रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम अचाकन बदल जा रहा है। बावजूद इसके दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। अधिकांश स्थानों का तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। गर्मी के कारण लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पूरी टीम के साथ सुशासन तिहार के…
महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकगीत, तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही निबंध, चित्रकला, खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।