राज्य

SIR छत्तीसगढ़ में एसआईआर: 99.98% गणना प्रपत्रों का हो गया डिजिटाइजेशन, जानिए कितना है शेष

SIR रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 04 नवंबर किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा प्रदेशभर में घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं voters के गणना प्रपत्रों Calculation forms का संग्रहण एवं उनका डिजिटाइजेशन Digitization कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

अब तक दो करोड़ 12 लाख वोटर

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी CEO कार्यालय के अनुसार 09 दिसंबर तक प्रदेश में लगभग 02 करोड़ 12 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का Digitization डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 99.98 % है।

प्रत्येक विधानसभा में विशेष बैठक

मतदाता सूची Voter list विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत 11 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों Political parties के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

नाम कटाने से पहले हो रहा विचार

इन बैठकों में अनुपस्थित, स्थायी रूप से Transferred स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि double entry वाले मतदाताओं तथा ऐसे मतदाता जिनके गणना प्रपत्र Calculation form  अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनकी सूची की विशेष समीक्षा की जा रही है। इस दौरान स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत dead, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं तथा ऐसे Voter मतदाता जिनके गणना प्रपत्र अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं,की सूची राजनीतिक दलों Political parties के  बीएलए के साथ साझा भी किया जा रहा है।

सीईओ यशवंत ने कुमार ने बताया…

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी CEO यशवंत कुमार ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों Political parties से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों Booth level agents के माध्यम से मतदान केंद्र वार बीएलओ के साथ बैठकों में सहभागिता सुनिश्चित करें।

11 दिसंबर तक करें सुनिश्चित

सीईओ यशवंत कुमार ने कहा कि सूची का सूक्ष्म अवलोकन कर स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता अथवा गलत प्रविष्टि की जानकारी 11 दिसंबर तक बीएलओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि Voter List  मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित flawless बनाया जा सके।

Back to top button