कर्मचारी हलचल

मोदी की गारंटी पूरी करे सरकार

पहले ही दे चुके हैं आंदोलन की लिखित सूचना

Data Entry  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी की सबसे महत्‍वपूर्ण कड़ी कप्‍यूटर डाटा इंट्री ऑपरेटर आज नवा रायपुर में प्रदर्शन करेंगे। अपनी दो मांगों को लेकर प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों के ऑपरेटर नवा रायपुर में एकत्र होंगे। ऑपरेटरों का तूता स्थित धरना स्‍थल पर दिनभर प्रदर्शन चलेगा।

पहले ही दे चुके हैं आंदोलन की लिखित सूचना

18 अगस्‍त को नवा रायपुर के तूता में प्रदर्शन को लेकर ऑपरेटर संघ की तरफ से पहले ही प्रशासन को सूचना दे दी गई है। समर्थन मूल्‍य धान खरीदी कप्‍यूटर ऑपरेटर संघ के अध्‍यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि आंदोलन के संबंध में खाद्य विभाग के सचिव, मार्केफेड और अपेक्‍स के एमडी, सहकारी संस्‍थाओं के पंजीयक और आयुक्‍त समेत अन्‍य लोगों को लिखित सूचना दी जा चुकी है।

Data Entry  आउटसोर्सिंग का विरोध

डाटा इंट्री ऑपरेटर संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगा। संघ की मांगों में आउट सोर्सिंग का विरोध और नियमित करने की मांग शामिल है।

संघ के अध्‍यक्ष मोहरे ने बताया कि आउसोर्सिंग व एजेंसियों के माध्‍यम से डाटा इंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। मार्कफेड ने इसके लिए टेंडर जारी कर रखा है। संघ ने इस टेंडर पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

मोदी की गारंटी पूरी करे सरकार

संघ की तरफ से सरकार से मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग की जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव ने अपने घोषणा पत्र संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। पार्टी ने अपना यह घोषणा पत्र मोदी की गारंटी के नाम से जारी किया था। संघ ऑपरेटरों को नियमित करके मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग कर रहा है।

Data Entry दिसंबर में किया था आंदोलन

बता दें कि ऑपरेटर संघ ने अपनी विभिन्‍न मांगों को लेकर पिछले साल दिसंबर में भी नया रायपुर में प्रदर्शन किया था। ऑपरेटरों का आंदोलन 12 दिसंबर से शुरू हुआ था और 18 दिसंबर तक चला। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव से मुलाकात और मंत्री राम विचार नेताम के आश्‍वासन के बाद हड़ताल खत्‍म कर दिया था। उससे पहले ऑपरेटर लगातार 35 दिनों तक आंदोलन किए थे।

Back to top button