Raipur News: धान खरीदी केंद्रों के कम्प्यूटर आपरेटरों के संघर्ष की जीत, मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित

schedule
2024-10-25 | 03:47h
update
2024-10-25 | 03:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
Raipur News: धान खरीदी केंद्रों के कम्प्यूटर आपरेटरों के संघर्ष की जीत, मंत्री के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित 1 min read

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी समर्थक मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर आपरेटरों का संघर्ष सफल हो गया है। करीब महीने भर से ज्यादा चले आंदोलन के बाद खाद्य मंत्री ने कंप्यूटर आपरेटरों की मांगों के समाधान के लिए ठोस आश्वासन दिया है।

इसके साथ ही  कंप्यूटर आपरेटरों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।उल्लेखनीय है कि कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर  महीनेभर से ज्यादा संघर्ष किया। नया रायपुर के धरना स्थल से हटाए जाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपना संघर्ष जारी रखा।

Advertisement

Raipur News: इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के निवास का घेराव तक किया।संघ के अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बटाया कि स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में गुरुवार की रात को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल  के निवास में दोनो मंत्री  के द्वारा हमारे मांग के सम्बन्ध में ठोस आश्वासन मीडिया के सामने दिया गया। मंत्रियों स्पष्ट कहा गया की हमारी दोनों मांगे जायज है।

मंत्रियों ने आंदोलन के दौरान संघ के खिलाफ हुई सभी कार्यवाहियों को शून्य करने का भी वादा किया है। हड़ताल अवधि का वेतन भी नहीं काटा जाएगा। चर्चा के दौरान ही खाद्य मंत्री ने विभागीय सचिव को बुला कर इसका निर्देश दिया।

अध्यक्ष मोहरे ने कहा कि मंत्री से मिले आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी है। मोहरे ने कहा कि 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होना है। इसलिए सभी ऑपरेटर तुरंत ही काम पर लौट जाएंगे। बताते चले कि कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे।

Raipur News: 2017 से संविदा के आधार पर काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर की मांग है कि प्रदेश में संविदा वेतनमान में की गई 27 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ कंप्यूटर ऑपरेटर को भी दिया जाए।मोहरे सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने संघर्ष में साथ देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

Computer Operator: कंप्‍यूटर ऑपरेटरों का जल सत्‍याग्रह: तालाब में खड़े होकर किया प्रदर्शन, कहा..हार नहीं मानेंगेAMP

ऑपरेटर संघ ने जो कहा कर दिखाया, सीएम हाउस के करीब तक पहुंच गए आंदोलनकारी AMP

नवा रायपुर में धरना स्‍थल पर ही महिला आंदोलनकारियों ने मनाया करवा चौथ AMP

धरना स्‍थल खाली करने सरकार ने जारी किया फरमान, ऑपरेटर संघ ने कहा- पहले मांगें पूरी करों.. AMP

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.10.2024 - 03:57:56
Privacy-Data & cookie usage: