राज्य

Mausam सूरज दिखाने लगा तेवर, शाम तक हवा में आधी ही बच रही नमी

Mausam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सूरज अपने तीखे तेवर देखने लगा है। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप होने लगी है। इसका सीध असर हवा में नमी की मात्रा पर पड़ रहा है। सुबह की तुलना में शाम में हवा में नमी की मात्रा आधी ही बच रही है। इससे ठंड में लगातार कमी आ रही है।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अब राज्‍य में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक आधी रात से अल सुबह तक हल्‍की ठंड रह सकती है, लेकिन दिन में गर्मी महसूस होगी। हवा में नमी कम होने से ठंड में कभी आएगी। इससे हवा गर्म होती जाएगी।

Mausam जानिए.. छत्‍तीसगढ़ की हवा में नमी का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्‍य के अधिकांश स्‍थानों पर सुबह की तुलना में शाम को हवा में नमी आधी बच रही है। रायपुर की हवा में सुबह 86 प्रतिशत तक नमी रहती है, लेकिन दिन में धूप के कारण्‍ शाम को यह घटकर 40 प्रतिशत ही बच रही है। इसी तरह बिलासपुर में सुबह 79 प्रतिशत तक हवा नम रह रही है और शाम को नमी की मात्रा 39 प्रतिशत तक कम हो जा रही है। अंबिकापुर में सुबह की 80 प्रतिशत की तुलना में शाम को केवल 38 प्रतिशत नमी  बच रही है।

Mausam छत्‍तीसगढ़ के  प्रमुख स्‍थानों का तापमान

छत्‍तीसगढ़ में तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी है। मैदानी के साथ ही पहाडी़ और वनांचल क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्‍यूनतम तापमान 18 डिग्री तक चला गया है।

फिर फंसा एक रिश्‍वतखोर, एक लाख रुपये लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा, सहयोगी भी अंदर..

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.6 और न्‍यूनतम तापमान 16.5 रहा, जबकि पेंड्रा रोड का 30.8 और 12.8 रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर का तापमान 30 और 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जगदलपुर का अधिकतम तापामन 31.7 और न्‍यूनतम तापमान 16.8 रहा। इसी तरह दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 और नूयनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।  

Back to top button