HM रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा आज पटना में थे। मौका नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण का था। वहां गृह मंत्री शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री शाह के बीच चर्चा हुई।
शपथ ग्रहण के मंच पर हुए चर्चा
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच चर्चा शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर हुई। शर्मा मंच पर शाह के बगल में कुर्सी पर बैठे नजर आए। इस दौरान विजय शर्मा लगातार शाह को कुछ बता रहे थे।
पहले पहुंच गए थे शाह
दरअसल अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में काफी पहले पहुंचे गए थे। शाह मंच पर अपने निर्धारित स्थान पर बैठे थे जबकि विजय शर्मा वीवीआईपी गेस्ट के लिए तय स्थान पर थे। शाह के मंच पर बैठे के कुछ देर बाद विजय शर्मा उनके पास गए। अमित शाह ने उन्हें बगल में खाली कुर्सी पर बैठने का इशारा किया।
करीब 10 मिनट तक हुई बात
विजय शर्मा मंच पर अमित शाह के बगल में करीब 10 मिनट बैठ कर बात करते रहे, इसके बाद उठ कर वे अपने निर्धारित स्थान पर चले गए। इस दौरान पूरे समय विजय शर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कुछ जानकारी देते रहे। बीच बीच में शाह ने भी कुछ पूछा।
नक्सलवाद पर चर्चा होने की संभावना
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के बीच क्या बात हुई इसकी अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि विजय शर्मा ने खूंखार नक्सली हिड़मा के एनकाउंटर की जानकारी शाह को दी है। सूत्रों के अनुसार शाह और शर्मा की शपथ ग्रहण मंच पर मुलाकात पहले से तय थी। इसी वजह ने विजय शर्मा हिड़मा वाले एनकाउंटर के साथ ही कल आंध्र प्रदेश में हुए मुठभेड़ की पूरी जानकारी लेकर गए थे।
हिड़मा की पत्नी समेत 6 नक्सली मारे गए
बतादें कि दो दिन पहले हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने हिड़मा के साथ उसकी पत्नी राजे समेत 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। हिड़मा पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। आज उसका अंतिम संस्कार किया गया।




