
Ankit Anand रायपुर। राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) की नियुक्ति कर दी गई है। आईएएस अंकित आनंद को सीआरडीए का पहला सीईओ बनाया गया है।
जीएडी ने जारी किया आदेश
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार 2006 बैच के आईएएस अंकित आनंद को सीआरडीए के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आवास विभाग के हैं सचिव
बता दें कि अंकित आनंद आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव हैं। इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ ही अंकित आनंद के पास वाणिज्यिकर (पंजीयन) का अतिरिक्त प्रभार भी हैं।
जानिए- क्या है राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण
बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार ने दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (पंजीयन) कर तर्ज पर राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की घोषणा की है। यह ऐलान भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था।
राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में कौन-कौन से क्षेत्र शामिल हैं
राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण में रायपुर, नवा रायपुर के साथ दुर्ग और भिलाई का क्षेत्र शामिल है।
जानिए- कौन है सीआरडीए के अध्यक्ष
मुख्यमंत्री सीआरडीए यानी राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। सीईओ की नियुक्ति के साथ ही अब इसके कामकाज में तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।
सीआरडीए का काम
सीआरडीए का काम इन शहरों का सुनियोजित विकास है। इसके तहत सीआरडीए मास्टर प्लान तैयार करेगा, विकास शुल्कों का निर्धारण करने के साथ अवैध निर्माण और अतिक्रमण भी हटाएगा।



