
Nitin Nabin रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। लगातार पांचवीं बार के विधायक नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्रजीवन से की। भाजपा युवा मोर्चा के जरिय वे राजनीति में आए और विधायक पिता के निधन के बाद 2006 में पहली बार पटना पश्चिम सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद से वे बांकीपुर सीट से लगातार चार चुनाव जीत चुके हैं।
नितिन नबीन का जीवन परिचय
1. व्यक्तिगत विवरण
नाम: नितिन नवीन
जन्म तिथि: 23 मई 1980
पिता का नाम: स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा
माता का नाम: स्व. मीरा सिन्हा
पत्नी का नाम: श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव
संतान: एक पुत्र (अव्यस्क) एवं एक पुत्री (अव्यस्क)
शैक्षणिक योग्यता: इंटरमीडिएट
जाति: कायस्थ
जन्म स्थान: राँची (झारखंड)
पता: 3, टेलर रोड, पटना – 800001
2. राजनीतिक सफर
2006: विधायक, पटना पश्चिम विधानसभा (जीत का अंतर – 65,167)
2010: विधायक, बांकीपुर विधानसभा (जीत का अंतर – 65,167)
2015: विधायक, बांकीपुर विधानसभा
2020: विधायक, बांकीपुर विधानसभा
2021: मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार
2024: मंत्री, नगर विकास एवं आवास तथा विधि विभाग, बिहार सरकार
2025: मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार
2025: विधायक, बांकीपुर विधानसभा (लगातार 5 वीं बार 52,000 मतों से विजयी हुए)
2025 : मंत्री, पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास, बिहार सरकार
3. संगठनात्मक दायित्व
2008: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा; सह-प्रभारी (युवा मोर्चा)
2010-2013: राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा
2016-2019: प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश
2019: सिक्किम राज्य में भाजपा चुनाव प्रभारी (लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव)
जून 2019: सिक्किम राज्य भाजपा संगठन प्रभारी
4. सामाजिक एवं राजनीतिक उपलब्धियाँ
2008: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा; सह-प्रभारी (युवा मोर्चा)
2010-2013: राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा
2013-2016: राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा
2016-2019: प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश
2019: सिक्किम राज्य भाजपा चुनाव प्रभारी (लोकसभा एवं विधानसभा)
जून 2019: सिक्किम राज्य भाजपा संगठन प्रभारी
2021-2024: छत्तीसगढ़ राज्य में सह-प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व
2024: छत्तीसगढ़ राज्य लोकसभा चुनाव प्रभारी
जुलाई 2024 से: छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व
5. प्रमुख कार्यक्रम एवं पहल
राष्ट्रीय एकता यात्रा – 26 जनवरी 2011
संसद घेराव – 2011
शहीद श्रद्धांजलि यात्रा (गुवाहाटी से तवांग) 1962 के शहीदों को श्रद्धांजलि
बिहार प्रदेश में युवा मोर्चा अध्यक्ष रहते हुए युवाओं को संगठित करने हेतु व्यापक कार्यक्रम
सिक्किम राज्य में प्रभारी रहते हुए पहली बार भाजपा के दो विधायकों की जीत तथा पहली बार कमल खिलना
6. क्षेत्रीय सामाजिक कार्य
विगत 14 वर्षों से पटना में श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य रामनवमी आयोजन
नवीन सिन्हा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करना
7. अंतरराष्ट्रीय अनुभव
2013: आईवीएलपी कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिनों की अमेरिका यात्रा







