
Dhan Kharidi रायपुर। chhattisgarh 22 लाख 39 हजार 433 लाख टन से अधिक की धान की खरीदी Paddy procurement हो चुकी है। अब तक 4 लाख 39 हजार 511 पंजीकृत किसानों ने धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को 5277 करोड़ रुपए जारी कर दिया गया है, जो उनके बैंक खातों में Online ऑनलाइन पहुंचेगा। अफसरों के अनुसार इस वर्ष 27 लाख 30 हजार 96 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जिसमें 31 लाख 51 हजार 771 हेक्टेयर रकबा शामिल है।
सबसे ज्यादा महासमुंद में खरीदी
धान खरीदी से अब तक महासमुंद Mahasamund जिला सर्वाधिक 15 लाख 19 हजार 650 क्विंटल धान खरीदकर पहले पायदान पर है। वहीं गरियाबंद Gariaband जिले 6 लाख 73 हजार 495 क्विंटल धान खरीदकार दूसरे नंबर पर है। इसी तरह Bilaspur बिलासपुर जिले 6 लाख 73 हजार 65 क्विंटल धान खरीदकर तीसरे स्थान हासिल की है। कांकेर जिला 6 लाख 15 हजार 431 क्विंटल धान खरीदी कर चौथे पायदान पर बने हुए है। पांच लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी वाले जिले में धमतरी और मुंगेली Mungeli जिले शामिल हैं, वहीं चार लाख क्विंटल से अधिक खरीदी वाले जिले सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, Bemetra बेमेंतरा, बालोद और Kondagaon शामिल हैं।
आठ लाख 97 हजार टोकन जारी
किसानों को अब तक 8 लाख 97 हजार 779 टोकन जारी किए गए हैं। वहीं आगामी दिवस 8 दिसंबर को धान खरीदी के लिए किसानों को 50 हजार 234 टोकन जारी हुए हैं। इस वर्ष शुरू किए गऐ टोकन तुहर एप्प token tunhar app ऑनलाईन व्यवस्था से किसानों को काफी सहुलियत मिल रही है। किसान समितियों द्वारा की जा रही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। राज्य शासन गठित राज्य और जिला स्तरीय दलों द्वारा प्रदेश सहित राज्य के सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन, भंडारण तथा विक्रय पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
26 हजार 200 करोड़ लोन
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। राज्य के किसानों से क्रय किए गए धान के मूल्य भुगतान के लिए सरकार ने मार्कफेड को 26,200 करोड़ रूपए की Bank guarantee बैंक गारंटी पहले से दे रखी है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई है। धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी के लिए सभी केन्द्रों में अधिकारी तैनात किए गए हैं। राज्य स्तर के वरिष्ठ Administrative officers प्रशासनिक अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारी लगातार दौरा कर धान खरीदी एवं केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
सरकार की निगरानी
राज्य में समर्थन मूल्य Support price पर धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए इसको लेकर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बाहर से धान की आवक की रोकथाम के लिए चेकपोस्ट checkpoint पर अधिकारी तैनात किए गए हैं। जगह-जगह मालवाहकों Cargo carriers की औचक जांच भी की जा रही है।
ऑन लाइन एप्प से टोकन
किसानों का मानना है कि धान खरीदी Paddy procurement के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई टोकन तुंहर एप्प की ऑनलाईन व्यवस्था से टोकन token प्राप्त करने और धान बेचने में सहुलियत हो रही है। विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और किसान हितैषी नीतियों के चलते किसानों को जहां उनकी मेहनत का वाजिम दाम मिला हैं, वहीं किसानों का सम्मान भी बढ़ा है।




