
Mahatari Vandan रायपुर। छत्तीसगढ़ की 65 लाख महिलाओं के मोबाइल पर आज खुशियों का नोटिफिकेशन आएगा। उनके बैंक खातों में महतारी वंदन की 20वीं किस्त आज पहुंचेगी।
शाह जारी करेंगे 20वीं किस्त
छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah आज (4 अक्टूबर) को महतारी वंदन की राशि जारी करेंगे। शाह यह राशि जगदलपुर Jagdalpur में आयोजित बस्तर दशहरा Bastar Dussehra और मुरिया दरबार Muria Darbar के कार्यक्रम के दौरान जारी करेंगे।
Mahatari Vandan 65 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपए आज आएगा। यह इस योजना की 20वीं किस्त है। 20वीं किस्त प्रदेश की कुल 64,94,768 महिलाओं को मिलेगा।
एक मार्च 2024 से चल रही है योजना
बता दें कि कि छत्तीसगढ़ सरकार Chhattisgarh Government ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक Financial रूप से सशक्त Strong और स्वावलंबी self-reliant बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की थी।
इन्हें मिलता है महतारी वंदन का लाभ
इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता Financial assistance उपलब्ध कराना है, ताकि वे न केवल अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर सकें बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।
Mahatari Vandan अब तक 12376 करोड़ मिल चुका
महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 19 किस्तों में महिलाओं को कुल 12376 करोड़ 19 लाख रुपए मिल चुका है। यह प्रक्रिया न केवल वित्तीय पारदर्शिता का उदाहरण है बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता self-reliance की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम भी है।
आज जारी होगा 606 करोड़
केंद्रीय गृह मंत्री Union Home Minister अमित शाह आज इस योजना की 20वीं किस्त की जार करेंगे। आज जारी होने वाली राशि 606 करोड़ 94 लाख रुपए है। इसे शामिल करने के बाद महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को दी गई सहायता राशि का आंकड़ा बढ़कर 12983 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक हो जाएगा।




