प्रमुख खबरेंभारतमुख्य पृष्ठ

ShapathPatra BJP की लक्ष्मी धनवान: CONGRESS की फूलोदेवी के पास ज्यादा Cash, देखिए दोनों प्रत्याशियों की संपत्ति

ShapathPatra  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा नाम के पास कांग्रेस की फूलोदेवी की तुलना में लक्ष्मी ज्यादा है।

छत्‍तीसगढ़ के 19 IAS, 15 IFS व  06 IPS दागी: कुल 50 मामले, एक IAS पर 7, चार पर दो-दो FIR, देखिए पूरी सूची

संपत्ति से लेकर आभूषणों के मामले में लक्ष्मी वर्मा कांग्रेस की फूलोदेवी नेताम से आगे हैं। केवल एक कैश के मामले में फूलोदेवी आगे हैं।

12वीं तक पढ़ी हैं फूलोदेवी

कांग्रेस प्रत्याशी 54 वर्षीय फूलोदेवी Phoolodevi नेताम 12वीं तक पढ़ी हैं। अपने शपथ पत्र में उन्होंने खुद के पास 85 हजार और पति एक लाख कैश होने की जानकारी दी है।

पोस्ट ग्रेजुएट हैं लक्ष्मी वर्मा

लक्ष्मी वर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 60 वर्षीय लक्ष्मी वर्मा ने अपने शपथ पत्र में स्वयं के पास 45 हजार और पति के पास 55 हजार रुपए कैश होने की जानकारी दी हैं।

आय का जरिया

फूलोदेवी को आय कृषि व वेतन से आय हाता है, उनके पति की आय का जरिया कृषि और पेंशन है।

लक्ष्मी वर्मा Laxmi Verma को कृषि व किराया से आय होता है। उन्हें महिला आयोग से वेतन  भी मिलता है।  पति को कृषि के साथ टेंट हाउस से आय होती है।

बैंक बैलेंस

फूलोदेवी के बैंक खातों में 14 लाख 96 हजार 236 और उनके पति के बैंक खातों में 6 लाख 59 हजार 137 है।

लक्ष्मी वर्मा के तीन बैंक खातों में छह लाख 78 हजार और पति चार खातों में 9 लाख 96 हजार रुपए हैं।

आभूषण

Phoolodevi के पास सोना 180 ग्राम है, जिसकी कीमत उन्होंने 20 लाख 10 हजार और डेढ़ केली चांदी जिसकी कीमत 4 लाख 39 हजार 500 है। उनके पति के पास 30 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 4 लाख 35 हजार है।

छत्‍तीसगढ़ के 12 एडिशनल और डिप्‍टी कलेक्‍टर हैं निलंबित: किसी पर 📍यौन शोषण तो किसी पर 📍हत्‍या का आरोप

लक्ष्मी वर्मा के पास 465 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 72 लाख 25 हजार है। वहीं 9 लाख 50 हजार मूल्य का साढ़े तीन किलो चांदी है। उनके पति के पास भी 30 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 5 लाख 10 हजार है।

कुल चल संपत्ति

फूलोदेवी के पास कुल चल संपत्ति 55 लाख 70 हजार 186 और उनके पति के पास 40 लाख 47 हजार 253 है।

लक्ष्मी वर्मा की चल संपत्ति  88 लाख 98 हजार 113 और उनके पति की 21 लाख 31 हजार 678 है।

वाहन

फूलोदेवी नेताम के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पति के पास दो गाड़ी महिंद्र की स्कार्पियो और नोवा है। लक्ष्मी वर्मा के पास भी कोई वाहन नहीं है उनके पति के पास केवल ट्रेक्टर है।

अचल संपत्ति

Phoolodevi के पास दो लाख 30 हजार और उनके पति के पास 12 लाख 98 हजार 518 मूल्य के खेत हैं। पति- पत्नी के नाम पर पक्का मकान है जिसकी कीमत क्रमश: 40 लाख और 19 लाख  बताई गई है।

बेटियों को 1.5 लाख रुपए देगी विष्णु सरकार: वित्त मंत्री चौधरी ने बताया इन्हें मिलेगा लाभ, जानिए क्या है पात्रता

फूलोदेवी ने रायपुर में मकान जिसे 18 लाख में खरीदा था अब उसकी कीमत अब 52 लाख है।

लक्ष्मी वर्मा के यहां 12 एकड़ खेत

लक्ष्मी वर्मा Laxmi Verma और उनके पति के नाम पर 12 एकड़ से ज्याद खेत है। दोनों को खेत विरासत में मिला है। लक्ष्मी वर्मा के नाम पर संतोषी नगर खमतराई में दो मकान है।

अचल संपत्ति

फूलोदेवी ने अपनी अचल संपत्ति की कीमत 94 लाख 30 हजार और पति की संपत्ति की कीमत 31 लाख 98 हजार 518 बताई है। लक्ष्मी वर्मा ने संतोषी नगर के अपने घरों की कीमत तीन करोड़ रुपए बताया है।

कर्ज

फूलोदेवी के नाम पर लगभग 49 लाख हाउसिंग लोन  और उनके पति के नाम पर  दो गाड़ियों का लोन 24 लाख है। लक्ष्मी वर्मा पर 46 लाख 98 हजार 12 और उनके पति पर 31 लाख 26 हजार 782 का लोन है।

Back to top button