Smart City  18 करोड़ के काम में 5.24 करोड़ खर्च: मंत्री ने सदन में की जांच कराने की घोषणा

schedule
2026-03-10 | 14:37h
update
2026-03-10 | 14:37h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Smart City  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सदन में रायपुर स्मार्ट सिटी के कामों में भ्रष्टाचार की गुंज सुनाई दी। इस विषय पर सत्तारुढ़ भाजपा के ही विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया था। चर्चा का उत्तर देते  हुए मंत्री अरुण साव ने इसकी जांच कराने की घोषणा की।

सुनील सोनी ने उठाया मुद्दा

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने स्मार्ट सिटी के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में तीस करोड़ का काम हुआ। उन्होंने इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रोजेक्ट के तहत बनाए म्यूजिकल फाउंटेन की लागत 5.24 करोड़ का खर्च बताया गया। सुनील सेानी ने कहा कि हमारी शिकायत पर ही केंद्र सरकार ने जांच की तो पता चला कि केवल 18 लाख ही खर्च हुआ है।

चंद्राकर और कौशिक ने भी लगाए आरोप

इस ध्यानाकर्षण पर हुई चर्चा में भाजपा के अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक भी शामिल हुए। उन्होंने भी इस मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।  चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर जो भी शिकायत आई हैं उसका परीक्षण कराया जाएगा और जो भी दोषी होगा उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

सदन में धान पर हंगामा

मंगलवार को सदन में धान के भंडारण और सुरक्षा में गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस की तरफ से इस विषय पर स्‍थगन प्रस्‍ताव लाया गया था। प्रस्‍ताव की ग्राह्यता पर चर्चा के दौरान विपक्ष की तरफ से सरकार पर जमकर हमला किया गया। प्रस्‍ताव अग्राह्य किए जाने से नाराज कांग्रेस के विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए, जिसकी वजह से 30 विधायक निलंबित कर दिए गए। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postMarch 10, 2026
6 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 14:40:42
Privacy-Data & cookie usage: