राज्य

Cabinet Meeting विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक आज: इन महत्‍वपूर्ण विषयों पर सरकार ले सकती है बड़े निर्णय

Cabinet Meeting रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आज मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में सरकार धान खरीदी और राष्‍ट्रपति के दौरे की तैयारी की समीक्षा के साथ ही धान खरीदी समितियों की मांगों और बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं पर निणर्य ले सकती है।

राष्‍ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्‍तीसगढ़ आने वाली हैं। मुर्मू यहां अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्‍ट्रपति वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कैबिनेट की बैठक में राष्‍ट्रपति के दौरे की तैयारी की समीक्षा करेंगे।

धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा

छत्‍तीसगढ़ में कल यानी 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। धान खरीदी से जुड़े कर्मचारी संगठनों के आंदोलन की वजह से तैयारी पूरी होने पर संदेह व्‍यक्‍त किया जा रहा है। टोकन नहीं बनने समेत अन्‍य शिकायतें मिल रही हैं।

चार सूत्रीय मांगों पर हो सकता है विचार

कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी से जुड़े कर्मचारी संगठनों की मांगों पर विचार किया जा सकता है। बता दें कि धान खरीदी केद्रों के सहकारी कर्मचारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर तीन नवंबर से काम बंद करके बैठे हैं। सरकार उनकी मांगों पर कोई फैसला ले सकती है।

बिजली बिल हाफ योजना पर फैसला

राज्‍य सरकार बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव पर कैबिनेट  में विचार किया जा सकता है। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक हाफ योजना शुरू की थी, जिसमें बदलाव करके विष्‍णुदेव साय सरकार ने इस साल अगस्‍त से घटाकर 100 कर दिया है। इसकी वजह से जनता में नाराजगी है।

200 यूनिट किया जा सकता है हाफ का दायरा

सूत्रों के अनुसार बिजली बिल हाफ योजना का दायरा 100 से बढ़ाकर 200 यूनिट करने पर विचार किया जा रहा है। बिजली बिल हाफ योजना में राहत देने की घोषणा स्‍वयं मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने की है।

Back to top button