भारतमुख्य पृष्ठ

CG Rajyotsav छत्‍तीसगढ़ से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी ने X पर किया पोस्‍ट…कहा- Thanks

CG Rajyotsav रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को रायपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्‍तीसगढ़ की जनता का आभार व्‍यक्‍त किया है। रायपुर से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया में एक पोस्‍ट किया है।

मोदी ने X पर किया पोस्‍ट

शनिवार को नवा रायपुर में करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को मोदी नई दिल्‍ली लौटे। इसके बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया में एक पोस्‍ट किया है। इसमें उन्‍होंने राज्‍य की जनता का आभार व्‍यक्‍त किया है।

मोदी ने कहा- कोटि-कोटि अभिनंदन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा है कि छत्‍तीसगढ़ स्‍थापना के रजत महोत्‍सव में मुझे आशीर्वाद देने आए राज्‍य के मेरे परिवारजनों का कोटि-कोटि अभिनंदन, जय जोहार।

CG Rajyotsav फोटो भी किया पोस्‍ट

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस एक्‍स पोस्‍ट में फोटो भी पोस्‍ट किया है। ये फोटो राज्‍योत्‍सव के दौरान की है। इसमें लोगों की भीड़ दिख रही है। महिलाओं ने मोदी की तस्‍वीर अपने हाथों में ले रखा है।

सबसे ज्‍यादा देर तक रुके मोदी

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में करीब पौने सात घंटे रुके थे। यह पहला मौका है जब कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतनी देर तक नया रायपुर में रुके हैं। इससे पहले वे दो बार नया रायपुर आ चुके हैं।

दो बड़े लोकापर्ण

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को नया रायपुर में छत्‍तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन और आदिवासी स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित संग्रहालय का लोकापर्ण किया। यह आदिवासी संस्‍कृति पर बना देश का पहला डिजिटल संग्रहालय है।

CG Rajyotsav आने से पहले भी किया था पोस्‍ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर आने से पहले भी सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया था। एक पोस्‍ट में उन्‍होंने नवा रायपुर में अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी थी। वहीं, दूसरे पोस्‍ट में राज्‍य स्‍थापना की बधाई दी थी।

Back to top button