
Urjavan chhattisgarh रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को नए विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘ऊर्जावान छत्तीसगढ़ काफी टेबल बुक coffee table book का विमोचन किया। यह काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ की सरकारी विद्युत कंपनियों का है। इस काफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल और उसकी उत्तरवर्ती पावर कंपनियों की 25 वर्षों की गौरवमयी यात्रा, उपलब्धियों और विकास गाथा पर आधारित है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक coffee table book छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों, अधोसंरचना विकास, नवाचारों Innovations और जनसेवा आधारित कार्यों का सजीव दस्तावेज है। कॉफी टेबल बुक में Chhattisgarh छत्तीसगढ़ राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ नियोजन, modern technology आधुनिक तकनीक और उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण Consumer-centric approach के साथ उल्लेखनीय उपलब्धियों को शामिल किया गया है और सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट Supercritical thermal power plant की स्थापना से लेकर 32 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता, कोयला खनन coal mining के सुदृढ़ संचालन और राज्यव्यापी पारेषण- वितरण ढांचे के विस्तार तक बिजली क्षेत्र में व्यापक सुधार को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों की टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दीं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा सचिव और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन व डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रोहित यादव, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारी जेएस नेताम, संजीव सिंह और आशुतोष जायसवाल उपस्थित थे।




