Chhattisgarhभारत

Vishnudeo मुख्यमंत्री गए केरल: भाजपा के इन दो प्रत्याशियों की नामांकन रैली में होगें शामिल, फिर जाएंगे दिल्ली

Vishnudeo  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केरल  के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री साय रविवार की रात में ही केरल पहुंच जाएंगे। सोमवार को वे दो चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नई दिल्ली चले जाएंगे।

कोच्चि में करेंगे रात्रि विश्राम

केरल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार की रात में कोच्चि के एक निजी होटल में रुकेंगे। सोमवार को दोपहर में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को कोच्चि ही लौटेगें।

पथानामथिट्टा में दो नामांकन रैली में होगें शामिल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोच्चि से सुबह सवा नौ बजे पथानामथिट्टा जिला के लिए रवाना होगें। मुख्यमंत्री होलीकॉप्टर से रवाना होगें और सवा 10 बजे पथानामथिट्टा में लैंड करेगें।

इन दो नेताओं के नामांकन रैली में शामिल होगे

पथानामथिट्टा कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री दो प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होगें। मुख्यमंत्री सबसे पहले चेंगन्नूर से पार्टी प्रत्याशी एमवी गोपकुमार की नामांकन रैली में शामिल होगें। इसके बाद वे अरनमुला निर्वाचन क्षेत्र पार्टी प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन की नामांकन रैली में शामिल होगें।

पथानामथिट्टा से लौटेंगे कोच्चि

दोनों नामांकन रैलियों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पथानामथिट्टा से कोच्चि के लिए उड़ान भरेगें और करीब पौने दो बजे कोच्चि के होटल में पहुंच जाएंगे।

चार बजे नई दिल्ली के लिए होगें रवाना

मुख्यमंत्री शाम चार बजे तक कोच्चि में रुकने के बाद वहां से चार बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगें। नियमित विमान से कोच्चि से उड़ानभर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव लगभग साढ़े सात बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुचेंगे।

रात्रि विश्राम के बाद होगी रायपुर वापसी

मुख्यमंत्री नई दिल्ली से सीधे छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। सुबह साढ़े पांच बजे छत्तीसगढ़ सदन से निकलकर एयरपोर्ट पहुचेंगे और साढ़े छह बजे की नियमित विमान से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह करीब नौ बजे रायपुर पहुंच जाएंगे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button