
Sarnath Express रायपुर। छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस एक दिसंबर से 15 फरवरी के बीच 66 दिनों तक नहीं चलेगी। रेलवे ने ठंड के दिनों में उत्तर भारत में पड़ने वाली कड़के की ठंड और कोहरे को देखते हुए यह फैसला किया गया है।
15 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों पर रद्द
रेल अफसरों के अनुसार सारनाथ एसक्प्रेस 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं से नहीं चलेगी। इस निर्णय का असर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज, बनारस और छपरा की यात्रा करने वालों पर पड़ेगा।
Sarnath Express लगातार तीसरा साल
सारनाथ एक्सप्रेस को लगातार तीसरे साल ठंड की वजह से रद्द किया गया है। पिछले साल भी रेलवे ने सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया था, लेकिन प्रयागराज कुंभ को देखते हुए फिर से नियमित कर दिया गया।
गोंदिया- बरौनी नियमिती रहेगी
सारनाथ के रुट पर ही चलने वाली दूसरी ट्रेन जो गोंदिया और बरौनी के बीच चलती है, वह नियमित चलेगी। हालांकि इस ट्रेन की टाइमिंग सारनाथ एक्सप्रेस से अलग है। यह ट्रेन बरौनी जाने में रात 12 बजे के बाद रायपुर आती है, जबकि वापसी में दोपहर बाद पहुंचती है।
Sarnath Express इन तिथियों पर रद्द रहेगी ट्रेन
छपरा से दुर्ग आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (15159)
दिसंबर: 1, 3, 6 , 8 , 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
जनवरी: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 , 28 , 31
फरवरी: 2, 4, 7, 9, 11, 14
दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस (1516 0)
दिसंबर: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16 , 18 , 21, 23, 25, 28 , 30
जनवरी: 1, 4, 6 , 8 , 11, 13, 15, 18 , 20, 22, 25, 27, 29
फरवरी: 1, 3, 5, 8 , 10, 12, 15




