प्रमुख खबरें

Karmchari प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन: DA के एरियर्स भुगतान पर वित्त मंत्री ने कहा…

Karmchari  रायपुर। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेंडर आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विमोचन किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने वित्त मंत्री को लगभग 80 माह के डीए ऐरियर के लिए पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया। मंत्री इसमें थोड़ा समय लगने की बात कही है।

Karmchari प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन: वित्त मंत्री को कराया आंदोलन से अवगत

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि कैलेंडर में शासकीय सार्वजनिक अवकाश सामान्य अवकाश और ऐच्छिक  अवकाश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के तीज त्योहार की भी जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि यह कैलेंडर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए हितकर साबित होगा। साथ ही कैलेंडर में कर्मचारी संबंधित पांच लंबित मांगों का भी उल्लेख किया गया है।

Karmchari प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन: वित्त मंत्री को कराया आंदोलन से अवगत

इस अवसर प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया, के साथ प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ में लिपिक वर्गीय कर्मचारी प्रकोष्ठ में अध्यक्ष पूर्णानंद चुरेंद्र, प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ में विभागाध्यक्ष संचालनालयीन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप कुमार बंजारे, जी एस कोरी, संगठन सचिव राजेश वरकड़े, जिला अध्यक्ष केशरी प्रसाद कुशवाहा, रामजी सेन वर्मा, शीत कुमार ध्रुव,शेषमणी कुशवाहा, एवं एक मांग एक मंच अभियान के सलाहकार विद्या भूषण दुवे, सहयोगी संगठन प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर,आदि अधिकारी कर्मचारी साथी उपस्थित थे।

Back to top button