Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Soumya Chaurasia  सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार: छह महीने से थीं बाहर, ईडी ने अब इस मामले में किया अरेस्ट

Soumya Chaurasia  रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। ईडी बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर सकती है।

दिसंबर 2022 में हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि ईडी ने दिसंबर 2022 में सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और सौम्या चौरसिया मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव थी। तब उनकी गिनती प्रदेश के सबसे ताकतवर नौकरशाह में होती थी।

कोयला घोटाला में हुई थी गिरफ्तारी

दिसंबर 2022 में ईडी ने सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला के आरोप में गिरफ्तार किया था। सौम्या चौरसिया के बाद इस मामले में आईएएस रानू साहू, समीर विश्रोई और सूर्यकांत तिवारी समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इसी साल मई में मिली थी जमानत

सौम्या चौरसिया समेत कोयला घोटाला में जेल में बंद अन्य आरोपी इसी साल मई में जेल से बाहर आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया समेत अन्य आरोपियों को जमानत अवधि में छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त पर जमानत दी थी।

अब इस मामले में हुई गिरफ्तारी 

सूत्रों के अनुसार सौम्या चौरसिया को इस बार शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने पूछताछ के लिए सौम्या को बुलाया था। मंगलवार की सुबह सौम्या ईडी के कार्यालय पहुंची, जहां दिनभर की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को पेश किया जाएगा कोर्ट में

शराब घोटाला में गिरफ्तार की गई सौम्या चौरसिया को बुधवार को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया जा सकता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी कोर्ट में पेश करने के बाद उनकी रिमांड लेगी या नहीं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button