
रायपुर। Chaturpost.com (चतुरपोस्ट.कॉम)
युवा महोत्सव 2022-23 का शनिवार को भव्य शुभारंभर होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 जनवरी को 11 बजे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का शुभारंभ करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री उमेश पटेल करेंगे।
युवा महोत्सव 2022-23 क्या-क्या होगा
महोत्सव में छत्तीसगढ़िया खेल जैसे कि फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ की स्पर्धाएं होंगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति भी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में देखने को मिलेगी। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक मोहन मरकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धनेंद्र साहू, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, छ.ग. युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार एवं समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति होगी।
युवा महोत्सव 2022-23 में कौन-कौन होगा शामिल
उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जल संसाधन मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल होंगे।
-
कर्मचारियों की लॉटरी! ठेका सिस्टम पूरी तरह खत्म, संविदा कर्मियों को नियमित करने का ऐतिहासिक सरकारी आदेश जारी
चतुरपोस्ट डेस्क। देश के दो बड़े राज्यों पंजाब और मध्य प्रदेश से संविदा और आउटसोर्स पर काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी (Good News) निकलकर सामने आ रही है। पंजाब की भगवंत मान सरकार और मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग (Energy Department) ने वर्कफोर्स मैनेजमेंट में एक बड़ा बदलाव करते हुए…
-
छत्तीसगढ़ में बड़ा आंदोलन? 86 महीने के CG DA Arrears के लिए 6 लाख कर्मचारियों की 14 जून को रायपुर में महाबैठक!
रायपुर (chaturpost.com)। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त बुजुर्गों के सब्र का बांध अब पूरी तरह टूट चुका है। पिछले कई सालों से अपनी गाढ़ी कमाई के एरियर (Arrears) के लिए तरस रहे प्रदेश के करीब 6 लाख अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। राज्य के…
-
छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों का बड़ा अपमान? मुख्य सचिव से मिलने तरस रहे Chhattisgarh Pensioners, महीनों बाद भी नहीं मिला समय!
रायपुर (chaturpost.com)। छत्तीसगढ़ के लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बुजुर्गों के स्वाभिमान को लेकर एक बड़ा विवाद (Controversy) खड़ा हो गया है। राज्य के विकास में अपनी पूरी जिंदगी खपाने वाले वरिष्ठ नागरिक अपनी जायज मांगों को लेकर शासन के सर्वोच्च अधिकारी के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है।…
-
CSPDCL प्रबंधन के इस फैसले में कर्मचारी नेताओं को क्यों दिख रही है निजीकरण की साजिश? समझिए पूरा इनसाइड गेम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पावर सेक्टर (Power Sector) में इस समय एक सरकारी दस्तावेज को लेकर जबरदस्त सनसनी फैली हुई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने एक बड़ा टेंडर जारी किया है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों और खासकर कर्मचारी यूनियनों में यह आक्रोश फूट पड़ा है कि क्या छत्तीसगढ़ में भी बिजली…
-
7 जून 2026 का महायोग: सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेगा कुबेर का खजाना, जानें आज का महाभाग्य!
दैनिक पंचांग (Daily Panchang) आज का ज्योतिषीय घटनाक्रम और ग्रहों की स्थिति नीचे दी गई तालिका में विस्तार से बताई गई है। कृपया शुभ कार्यों के संपादन के लिए Auspicious समय का विशेष ध्यान रखें। खगोलीय घटना / गणनाविवरण (Details)सूर्योदय (Sunrise)सुबह 05:23 बजेसूर्यास्त (Sunset)शाम 07:16 बजेतिथि (Tithi)ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमीनक्षत्र (Nakshatra)शतभिषाराहुकाल (Rahukaal)शाम 05:32 बजे से शाम…
-
BIG UPDATE: 8th Pay Commission के बीच पुरानी पेंशन पर बड़ा खुलासा, खुद कर्मचारी संगठनों ने मानी ये कड़वी हकीकत!
रायपुर, न्यूज डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गठित आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के कामकाज को शुरू हुए छह महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इस बीच, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को खत्म करके पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग एक बार फिर देशव्यापी चर्चा का मुख्य…
महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकगीत, तात्कालिक भाषण, शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही निबंध, चित्रकला, खो-खो महिला एवं पुरुष, कबड्डी महिला एवं पुरुष तथा कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।







