Chhattisgarh

CG PSC के प्रतिवेदन में DPC और गोपनीय चरित्रावली पर गंभीर टिप्पणी: GAD ने कड़ाई से पालन करने जारी किया निर्देश

CG PSC  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक और गोपनीय चरित्रवाली को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। आयोग के प्रतिवेदन के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

डीपीसी और एसीआर पर आयोग की टिप्पणी  

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चौबीसवां वार्षिक प्रतिवेदन 2024-2025 में विभिन्न विभागों की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक और गोपनीय चरित्रावलियों को लेकर टिप्पणी की है।

चेकलिस्‍ट के अनुसार नहीं दिया जाता प्रस्‍ताव

आयोग ने अपने प्रतिवेदन में गोपनीय चरित्रावली समय पर न लिखे जाने के संबंध में होने वाली समस्याओं की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए, लेख किया है। आयोग ने लिखा है कि विभागीय पदोन्नति के लिए प्रपत्र और चेकलिस्ट निर्धारित है, इसके बावजदू अनेक विभाग चेकलिस्ट के अनुसार प्रस्ताव आयोग को नहीं भेजते। इससे बार-बार पत्राचार करना पड़ता है, जिससे DPC की बैठक आयोजित करने में विलंब होता है।

यह होती समस्‍या

विभागों की तरफ से विभागीय पदोन्नति समिति Departmental Promotion Committee की बैठक से संबंधित आवश्यक अभिलेख, प्रमाण पत्र, वार्षिक गोपनीय चरित्रावलियों annual confidential character roll की उपलब्धता की जानकारी आदि आयोग को, प्रस्ताव के साथ ही भेजे जाने चाहिए।

पदोन्नति समिति DPC की बैठकों के आयोजन में मुख्य बाधा वांछित गोपनीय प्रतिवेदनों की अनुपलब्धता, वरिष्ठता संबंधी विवादों/अभ्यावेदनों का निराकरण नहीं हो पाने से उत्पन्न होती है।

जीएडी का निर्देश

इस संबंध में सभी विभागों का ध्यान सामान्य प्रशासन विभाग के संदर्भित ज्ञापनों की ओर आकर्षित किया जाता है, जिसमें आयोग द्वारा द्वारा प्रस्तुत टीकाओं सुझावों पर समुचित कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, आयोग के चौबीसवें प्रतिवेदन से यह प्रतीत होता है कि शासन के निर्देशों के बावजूद विभागों द्वारा आयोग की अपेक्षानुसार कार्यवाही नहीं की जा रही है। आयोग के चौबीसवें प्रतिवेदन में निहित सुझार्यों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button