
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने अपने अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण Promotion List जारी की है। लंबे समय से चल रही प्रशासनिक प्रक्रियाओं और अदालती आदेशों के पालन में, विभाग ने कई सेक्शन ऑफिसर्स (Section Officers) को Assistant Manager के पद पर प्रमोट किया है। यह निर्णय विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने (Improve Efficiency) और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
किन्हें मिला प्रमोशन और कहां हुई पोस्टिंग?
विभाग ने अलग-अलग विभागों के लिए दो सूचियां जारी की हैं:
पदोन्नति सूची: असिस्टेंट मैनेजर (Finance/Accounts)
- K. Kumre: वर्तमान में O/o RAO CSPDCL जगदलपुर में तैनात हैं, पदोन्नति के बाद AO, O/o ED(JR) CSPDCL जगदलपुर में पदस्थ हुए हैं।
- R. P. Dhruw: वर्तमान में O/o ED(JR) CSPDCL जगदलपुर में तैनात हैं, पदोन्नति के बाद AO, O/o ED(JR) CSPDCL जगदलपुर में पदस्थ हुए हैं।
- Kanhaiya Yadav: वर्तमान में O/o EE (O&M) Dn., CSPDCL भानुप्रतापपुर में तैनात हैं, पदोन्नति के बाद AO, O/o ED(JR) CSPDCL जगदलपुर में पदस्थ हुए हैं।
- Ramgopal Sinha: वर्तमान में O/o EE (O&M) Dn., CSPDCL पाखनजूर में तैनात हैं, पदोन्नति के बाद AO, O/o ED(JR) CSPDCL जगदलपुर में पदस्थ हुए हैं।
पदोन्नति सूची: असिस्टेंट मैनेजर (HR/Administrative Officer)
- Tikaram Nishad: वर्तमान में O/o EE (O&M) Dn., CSPDCL कुरुद में तैनात हैं, पदोन्नति के बाद AdO, O/o CE (RRR) CSPDCL रायपुर में पदस्थ हुए हैं।
- V. K. Chandrakar: वर्तमान में O/o SE Circle CSPDCL कांकेर में तैनात हैं, पदोन्नति के बाद AdO, O/o SE Circle CSPDCL कांकेर में ही पदस्थ हुए हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह पदोन्नति प्रक्रिया Hon’ble High Court और Supreme Court के विभिन्न आदेशों के अनुपालन में की गई है। विभाग द्वारा जारी किए गए दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से कुल 6 अधिकारियों को Promotion का लाभ मिला है। ये सभी नियुक्तियाँ ‘पे मैट्रिक्स लेवल O-1’ (Rs. 56100-144300) के तहत की गई हैं।
प्रोविजनल है यह नियुक्ति
गौरतलब है कि यह CSPDCL Promotion पूरी तरह से प्रोविजनल (Provisional) है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्तियांं सुप्रीम कोर्ट और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित मामलों (Pending Court Cases) के अंतिम फैसले के अधीन रहेंगी। जो अधिकारी अभी प्रभार ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें भविष्य में अदालती निर्णयों के अनुसार शर्तों का पालन करना होगा।
यह भी पढ़ें- अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, सरकार ने जारी किया नया आदेश
यह कदम विभागीय अधिकारियों के लिए एक बड़ी राहत है, जो लंबे समय से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। पावर कंपनी की इस पहल से मैदानी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।









