Chhattisgarh

Today’s Weather: छत्‍तीसगढ़ में बन रही है बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

Today’s Weather: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पारा लगातार चढ़ने लगा है, जिन स्‍थानों पर ठंड की दस्‍तक दिख रही थी, वहां  का भी तापमान चढ़ने लगा है। इस बीच मौसम विभाग बारिश की संभावना जताई है।

Today’s Chhattisgarh Weather Report: बुधवार को कई स्‍थानों पर हुई बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्‍य के कई स्‍थानों पर बारिश हुई है। सबसे ज्‍यादा 2 सेमी बारिश सुकमा के जगरगुंडा में दर्ज की गई। इसके साथ ही बस्‍तर संभाग के ही कोंटा और दोरनापाल में भी 2-2 सेमी बारिश हुई है। गादीरास और कोरबा में एक-एक सेमी के साथ ही एक-दो और स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा दर्ज की गई है।

इस वजह से बन रही है बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। उत्‍तरी बंगलादेश और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल क्षेत्र में एक चक्रवात सक्रिय हो रहा है। इसके साथ ही पूर्वी आसाम के पास भी एक सिस्‍टम बन रहा है। इससे हवा में नमी बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश में बारिश हो सकती है।

Today’s Raipur Weather Report:  अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर अगले 4 दिनों में बारिश की संभावना जातई है। ये बारिश राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से यानी बस्‍तर संभाग की तरफ होने का अनुमान है। अगले चौबीस घंटो के दौरान राज्‍य में कहीं-कहीं बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

दस्‍तक देकर गायब होने लगा ठंड

छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और अमरकंटक से लगे पेंड्रा क्षेत्र में रात के समय ठंड ने दस्‍तक दे दी है। इन क्षेत्रों का न्‍यूतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था, लेकिन अब वहां भी पारा चढ़ने लगा है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री और पेंड्रा रोड का 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मैदानी क्षेत्रों में राहत नहीं

मैदानी और शहरी क्षेत्रों में फिलहाल लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिलती नहीं दिख रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधी रात से अल सुबह तक गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में ऐसी कोई राहत नजर नहीं आ रही है।

राज्‍य के प्रमुख शहरों का तापमान बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 और न्‍यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिलासपुर का तपमान 33 और 24.8 रहा।

पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 29.6 रिकार्ड किया गया, जबकि न्‍यूनतम तापमान 20.2 दर्ज किया गया। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्‍यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

जगदलपुर में दिन का तापमान 33.7 और रात का 23 डिग्री रहा। दुर्ग में 33.4 और 24.2 दर्ज किया गया। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्‍यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ि‍ए…  छत्‍तीसगढ़ के किस डीजीपी को समय से पहले छोड़ना पड़ा था पद

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button