Chhattisgarh

CG News विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक आज: सरकार ले सकती है बड़े फैसले

CG News रायपुर। छत्‍तीगसढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में बुधवार को राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में कैबिनेट के सभी सदस्‍य शामिल होंगे। बैठक के बाद राज्‍य सरकार कुछ बड़ी घोषणा कर सकती है।

CG आरटीओ निलंबित भ्रष्‍टाचार के बड़े आरोप के बाद सरकार ने की कार्यवाही, देखें आदेश

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में सुशासन तिहार के दौरान मिले फिडबैक पर चर्चा हो सकती है। बता दें कि तीन चरणों में चले इस सुशासन तिहार के दौरान मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों ने जनता के बीच जाकर उनकी समस्‍या और शिकायतों का जाना है।

संविदा कर्मियों के सेवा विस्‍तार और नियमितिकरण पर आया हाईकोर्ट का फैसला जस्टिस ने कहा…

समाधान शिविरों में जनता से सीधा संवाद किया है। इसमें राज्‍य सरकार को आम लोगों से कई तरह की सुझाव और शिकातयें मिली हैं। अफसरों के अनुसार बैठक में इसकी समीक्षा के साथ ही मुख्‍यमंत्री की तरफ से विभागों को निर्देश भी जारी किया जा सकता है।

CG News  मुख्‍यमंत्री से मिले प्रशिक्षु आईएएस

छत्‍तीसगढ़ कैडर के 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अफसरों ने मुख्‍यमंत्री निवास जाकर सीएम विष्‍णुदेव साय से मुलाकात की है। फिलहाल ये अफसर नवा रायपुर के पास स्थित निमोर के प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। सीएम से मुलाकात करने वाले ट्रे‍नी आईएएस अफसरों में अरविंद कुमारन टी, क्षितिज गुरभेले, अनिकेल अशोक, विपिन दुबे और अक्षय डेसी शामिल हैं।

राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में संशोधन जानिए- PSC ने क्‍या किया बदलाव

प्रशासन अकादमी के अफसरों ने बताया कि इन ट्रेनी आईएएस अफसरों का प्रशिक्षण 28 अप्रैल से शुरू हुआ है जो 20 जून तक चलेगा। मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने इन आईएएस अफसरों के साथ उनकी ट्रेनिंग समेत अन्‍य विषयों पर चर्चा की।  

CG News  ठेका कंपनी के खिलाफ एफआईआर

स्‍मार्ट आंगनबाड़ी निर्माण में गड़बड़ी के आरोप में राज्‍य सरकार ने एक एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। मामला दंतेवाड़ा जिला का है। वहां जैनम कंस्ट्रक्शन को 12 स्‍मार्ट आंगनबाड़ी निर्माण का काम सौंपा गया था।

इनके निर्माण की लागत 80 लाख रुपए स्‍वीकृत की गई थी। एजेंसी को 39 लाख रुपए एडवांश दिया गया था। जांच में आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्‍ता सही नहीं पाई गई।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button