Chhattisgarh

kala gram  छत्‍तीसगढ़ सरकार ने बदला तीन ग्राम पंचायतों का नाम: कला ग्राम की होगी स्थापना

kala gram  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने राज्‍य के तीन ग्राम पंचायतों का नाम बदलने का फैसला किया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है।

दामाखेड़ा का बदला गया नाम

बलौदाबाजार- भाटापारा जिला स्थित ग्राम पंचायत दामाखेड़ा का नाम बदलकर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने फरवरी 2024 में दामाखेड़ा का नाम बदलने की घोषणा की थी।  

कबीरधाम की इस ग्राम पंचायत का बदला नाम

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत गदहाभाठा का नाम अब ग्राम पंचायत सोनपुर कर दिया गया है। यह पंचायत कवर्धा तहसील में आता है। इसी तरह बोड़ला तहसील के ग्राम पंचायत चण्डालपुर का नाम बदलकर  चन्दनपुर कर दिया गया है। 

kala gram  जानिए. कहां बनेगा कला ग्राम

कैबिनेट ने नवा रायपुर में कला ग्राम की स्‍थापना करने का फैसला किया है। सरकार ने यह फैसला छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लिया है।  कला ग्राम की स्‍थापना नवा रायपुर अटल नगर में की जाएगी। सरकार ने इसके लिए संस्कृति विभाग को 10 एकड़ जमीन नि:शुल्क देने का फैसला किया है।

यह भी पढें- निम्‍न और मध्‍यम आय वर्ग को किफायती दर पर सरकार देगी जमीन: सरकार ने जारी की जन आवास योजना

kala gram  जानिए- क्‍या होगा कला ग्राम में

 इस कलाग्राम शिल्पकारों, लोक कलाकारों और परंपरागत कारीगरों के लिए एक समर्पित केंद्र होगा। इससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। इससे राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को सुदृढ़ करेगा और स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का एक स्थायी मंच भी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें-  सरकार देगी युवा रत्‍न सम्‍मान: तीरंदाजी अकादमी खोलने और भर्ती नियम शिथित

यह भी पढ़ें- ट्रांसफर नीति 2025 को मंजूरी

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर नीति 2025 को मंजूरी दे दी है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया है। ट्रांसफर के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल से शुरू होगी। जिला स्‍तर पर होने वाले ट्रांसफर की जिम्‍मेदारी तय की गई है। जिला स्‍तर पर होने वाले सभी तबादलों की सूचना उसी दिन सरकार को देनी होगी। इस खबर को विस्‍तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button