Chhattisgarh

Monsoon Session CG विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, जानिए- कितने दिनों का होगा सत्र

Monsoon Session  रायपुर। छत्‍तीगसढ़ विधानसभा का मानसून सत्र बेहद छोटा होगा। राज्‍यपाल की मंजूरी के बाद मानसून सत्र के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा।

जानिए- मानसून सत्र के दौरान कितनी होगी बैठकें

विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा और 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सोमवार से शुक्रवार तक सदन की कुल पांच बैठकें होगीं। यानी मानसून सत्र बेहद छोटा होगा।

Monsoon Session  आज ही सवालों की सूचना दे सकते हैं विधायक

अधिसूचना जारी होने के साथ ही विधायक आज ही सदन में प्रश्‍नकाल में पूछे जाने वाले सवालों की सूचना दे सकते हैं। विधायक ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों ही तरीकों से अपने प्रश्‍नों की सूचना दे सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक में तय होगा कामकाज

छत्‍तीसगढ़ की कैबिनेट की बैठक बुधवार को प्रस्‍तावित है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में होने वाली इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों और संशोधन विधेयकों के साथ अन्‍य कामकाज पर चर्चा हो सकती है।

Monsoon Session  भाजपा विधायक दल की बैठक कल

बता दें कि बुधवार को ही भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक बुधवार को प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक में राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के साथ ही प्रदेश भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे।

जानिए- अब तक के मानसून सत्रों की बैठक

मानसून सत्र छोटा ही रहता है। 2024 में भी 22 से 26 जुलाई तक मानसून सत्र की केवल पांच बैठक हुई थी। 2023 में 18 से 21 जुलाई के बीच केवल चार बैठक हुई थी। 2022 में मानसून सत्र की बैठक 20 से 27 जुलाई तक  आयोजित की गई थी। इस दौरान सदन की छह बैठक हुई थी।

इससे पहले 2021 में भी मानसून सत्र के दौरान सदन की केवल पांच बैठक हुई थी। 2020 में मानसून सत्र अगस्‍त में हुआ था। 2020 में भी 25 से 28 अगस्‍त तक सदन की चार बैठक हुई थी।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button