Chhattisgarh

CA Day एक मंच पर तीनों बिजली कंपनियों के MD: संस्थान की सेहत दुरूस्त रखने को लेकर कहा….

CA Day रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ में चार्टर्ड एकाउंटेंट दिवस पर मनाया गया। इसमें जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वित्त संकाय के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे।प्रबंध निदेशक (उत्पादन) एसके कटियार ने कहा कि पॉवर कंपनीज़ के वित्त प्रबंधन में काफी प्रगति हुई है, वित्त संकाय के अधिकारी-कर्मचारियों ने बेहतर कार्यप्रणाली विकसित की है।

एमडी (पारेषण) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि आज सीए डे के साथ डॉक्टर्स डे भी है। जहां डॉक्टर हर किसी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का कार्य करता है, उसी तरह किसी भी संस्थान की सेहत को बेहतर बनाने में सीए की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उनकी वित्तीय अनुशासन और पारदर्शितापूर्ण भागीदारी से संस्थान निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होता है।

CA Day प्रबंध निदेशक (वितरण) भीम सिंह कंवर ने कहा कि पॉवर कंपनी उपभोक्ता हितैषी संस्था है, इसमें कुशल वित्त प्रबंधन का फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलता है। उन्होंने पॉवर कंपनी के उत्तरोत्तर विकास में बेहतर योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (वित्त) एमएस चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 1949 को भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान की स्थापना की गई थी, जिसकी याद में यह दिवस मनाया जाता है।

CA Day इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (संचारण एवं संधारण) जे एस नेताम, मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक (वित) नंदिनी भट्टाचार्य, वित्त संकाय के एजीएम मुकेश कश्यप एवं श्री एसके शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button