Chhattisgarh

ABVP अभाविप छत्तीसगढ़ का चुनाव, यज्ञदत्त वर्मा फिर चुने गए प्रदेश मंत्री, जानिए कौन बना अध्यक्ष

ABVP रायपुर। अमित बघेल (बिलासपुर) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पुनः निर्वाचित और यगदत्त वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2024-25 हेतु पुनः निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर से की गई।

ABVP अभाविप के प्रदेश कार्यालय से आज निर्वाचन अधिकारी अरुण गुप्ता द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा एवं दोनों पदाधिकारी दिनांक 3 से 5 जनवरी 2025 को आयोजित अभाविप छतीसगढ़ के 57 वाँ प्रांत अधिवेशन राजनांदगांव में ही संपन्न होने वाले 57वाँ प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

पुनः निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल बिलासपुर के निवासी हैं। कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में B.E की शिक्षा पश्चात M.TECH. की उपाधि प्राप्त करने आपने भोपाल स्थित बरकतुल्लाह विश्ववि‌द्यालय में 10 वर्ष तक सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्य किया और वर्तमान में आप गुरु घासीदास केंद्रीय विश्ववि‌द्यालय बिलासपुर में कंप्यूटर विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

आप वर्ष 2008 से परिषद के सदस्य हैं। परिषद में बिलासपुर महानगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विभाग सहप्रमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों का आपने निर्वहन किया।

सत्र 2022- 23 तथा सत्र 2023-24 में आप प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए थे, सत्र 2024-25 के लिए आप प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित हुए हैं।यज्ञदत्त वर्मा मूलतः कबीरधाम जिले के निवासी है। आप वर्तमान में रायपुर महानगर संगठन मंत्री व प्रदेश मंत्री है। अभाविप से आपका संपर्क वर्ष 2013 से है। आप शासकीय महाविद्यालय बोडला के निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे है। आपकी शिक्षा एम.ए. समाजशास्त्र तक हुई है।

विद्यार्थी परिषद् में पूर्व में आपने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, जिला सह संयोजक, पर्यावरणीय गतिविधि SFD (STUDENT FOR DEVELOPMENT) तथा सेवा गतिविधि SFS (STUDENT FOR SEVA) के प्रांत प्रान्त स्तरीय दयित्व्वों का भी निर्वहन किया है। वर्ष 2020 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता है। आपका केन्द्र रायपुर है।

सत्र 2023-24 में प्रथम बार प्रदेश मंत्री के रूप में निर्वाचित हुए। सत्र 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश मंत्री के रूप में आप पुनः निर्वाचित हुए हैं।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button