
न्यूज डेस्क। भारत सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर (Important News) सामने आ रही है। सरकार ने वर्ष 2026 की छुट्टियों की सूची में शामिल ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की आधिकारिक छुट्टी की तारीख में बड़ा बदलाव (Holiday Change) कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions) के तहत आने वाले कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने एक आधिकारिक कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) जारी कर दिया है।
पहले पूर्व में जारी कैलेंडर के अनुसार यह अवकाश किसी और दिन तय था, लेकिन अब चंद्रमा के दिखने (Sighting of the moon) के आधार पर इस सार्वजनिक अवकाश के दिन को आगे बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस नए सरकारी आदेश (Government Order) के बाद अब किस दिन छुट्टी रहेगी और यह नियम कहां-कहां लागू होगा।
अब 27 के बजाय 28 मई को रहेगा अवकाश (New Holiday Date)
DoPT द्वारा 21 मई 2026 को जारी किए गए आधिकारिक आदेश (Official Notification) के मुताबिक, पहले साल 2026 के अवकाश कैलेंडर में ईद-उल-जुहा (Bakrid) की छुट्टी 27 मई 2026 को घोषित की गई थी। लेकिन अब राजधानी दिल्ली में चांद के दीदार और त्योहार मनाए जाने की तारीख को देखते हुए इसे संशोधित (Revised) किया गया है।
नये फैसले के तहत अब 27 मई 2026 के स्थान पर 28 मई 2026 को ईद-उल-जुहा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह निर्णय सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों पर पूरी तरह प्रभावी होगा।
किन दफ्तरों पर लागू होगा यह आदेश? (Applicability of Order)
सरकार द्वारा जारी इस ताजा गाइडलाइन (Latest Guideline) के अनुसार, छुट्टियों में किया गया यह बदलाव फिलहाल दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित सभी केंद्रीय सरकारी प्रशासनिक कार्यालयों (Central Government Administrative Offices) के लिए पूरी तरह से अनिवार्य है।
दिल्ली से बाहर स्थित अन्य राज्यों और शहरों के केंद्रीय कार्यालयों के लिए केंद्र सरकार ने एक अलग और स्पष्ट व्यवस्था (Alternative Arrangement) बनाई है।
दिल्ली से बाहर के कार्यालयों के लिए क्या हैं निर्देश?
चांद दिखने के आधार पर लिया गया फैसला (Moon Sighting Decision)
सरकार ने अपने कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) में स्पष्ट किया है कि 3 जुलाई 2025 को जारी मूल आदेश संख्या 12/2/2023-JCA के समय ही यह साफ कर दिया गया था कि मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियां पूरी तरह से चंद्रमा के दिखने (Sighting of the moon) पर निर्भर करेंगी। चूंकि अब दिल्ली में ईद-उल-जुहा 28 मई 2026 को मनाए जाने की पुष्टि हुई है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर यह कदम (Administrative Step) उठाना बेहद जरूरी हो गया था।
यह आदेश भारत सरकार के सभी मंत्रालयों, विभागों, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC), नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (C&AG), सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और संसद के दोनों सदनों (Lok Sabha & Rajya Sabha) के सचिवालयों सहित सभी संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।








