Chhattisgarh

Bison  छत्‍तीसगढ़ में करंट लगने से गर्भवती बाइसन की मौत, वनरक्षक निलंबित: शिकारियों ने बिछाया था तार

Bison  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र में वन्यजीव की हत्या का रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां करंट वाले तार की चपेट में आकर एक गर्भवती मादा बाइसन की मौत हो गई, जिससे उसके गर्भ में पल रहे सात माह के शावक की भी जान चली गई। इस घटना के बाद वन अमले में हड़कंप मच गया है।

शिकारियों ने लगाया था करंट

जानकारी के अनुसार, शिकारियों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली का तार बिछाया रखा था, बाइसन इसी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।  जब ग्रामीणों ने जंगल में मृत बाइसन का झुलसा हुआ शव देखा, तो उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने पुष्टि की कि बाइसन सात से आठ वर्ष की थी और गर्भवती थी।

Bison  अंग काटे जाने की भी आशंका

सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के पास बिजली की लाइन गुजरती है, जिससे करंट लेकर शिकारियों ने यह जाल बिछाया था। मौत के बाद बाइसन के कुछ अंग काटे जाने की भी आशंका है, जिससे अवैध शिकार का संदेह और गहराया है।

तीन लिए गए हिरासत में

वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, विभाग ने वनरक्षक प्रेमचंद धृतलहरे को लापरवाही के आरोप में तत्काल निलंबित कर दिया है।

Bison  बढ़ाई गई निगरानी

वन मंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि यह मामला गंभीर वन्यजीव अपराध की श्रेणी में आता है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, फिर भी ग्रामीणों में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर भय और अविश्वास का माहौल कायम है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button