
CG BJP रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा के नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
नई टीम में कुल 35 नेताओं को मिला स्थान
किरण सिंहदेव की नई टीम में कुल 35 नेताओं को नाम मिला है। इनमें ज्यादातर नए हैं। आठ नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, 8 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। इस बार भी तीन महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री के साथ कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। 13 लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है। इसमें संतोष पांडेय को प्रदेश का नया मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
CG BJP भाजपा के नए प्रदेश उपाध्यक्षों की सूची
जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर और सतीश लाटिया
इन तीन नेताओं को बनाया गया महामंत्री
भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनाए गए नेताओं में यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़ भाजपा के नए मंत्रियों की सूची
संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार और ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
गर्ग भाजपा के कोषाध्यक्ष
राम गर्ग को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
CG BJP बजाज संभालेंगे कार्यालय
अशोक बजाज को भाजपा प्रदेश कार्यालय का मंत्री बनाया गया है। वहीं, प्रीतेश गांधी सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता
संतोष पांडे को प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पांडेय के साथ देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, केएल चौहान और उज्जवल दीपक को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।






