जॉब करिअर

CSPTCL बिजली कंपनी में प्रमोशन और पोस्टिंग: ACE बनाए गए चीफ इंजीनियर, मिली Vigilance की जिम्‍मेदारी

CSPTCL रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में प्रमोशन आर्डर जारी किया गया है। इसकी वजह से दो चीफ इंजीनियरों की पदस्‍थापना में बदलाव किया गया है।

ट्रांसमिशन कंपनी ने जारी किया आर्डर

इस संबंध में पावर ट्रांसमिशन कंपनी की तरफ आर्डर जारी किया गया है। इसके अनुसार विभागीय पदोन्‍नति समिति (डीपीसी) की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह पदोन्‍नति का आदेश जारी किया गया है।

चक्रवर्ती बने चीफ इंजीनियर

कार्यालय कार्यपालक निदेशक (सतर्कता) सीएसपीडीसीएल में पदस्‍थ एसके चक्रवर्ती, सहायक अभियंता (टी एंड डी), को मुख्य अभियंता (टी एंड डी) के पद पर पदोन्नति किया गया है। इसके साथ ही इंजीनियर चक्रवर्ती को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मुख्य अभियंता (एचटी) सतर्कता, सीएसपीडीसीएल, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

CSPTCL अनंतिम पदोन्‍नति

आदेश में बताया गया है कि यह पदोन्नति अनंतिम है और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के दिनांक 16 अप्रैल 2024 के निर्णय (डब्ल्यूपीएस 9778/2019 पर पारित) के अनुपालन से संबंधित मामलों में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों द्वारा लिए गए आगे के निर्णयों के अधीन होगी।

सुप्रीम कोर्ट के केस का भी हवाला

आर्डर में कहा गया है कि यह पदोन्नति आदेश भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एसएलपी (सी) डायरी संख्या 5555/2025 में चल रही कार्यवाही के अंतिम परिणाम के अधीन होगा।

सात दिन में पदभार ग्रहण करने का निर्देश

प्रशासनिक आवश्यकताओं के कारण, अधिकारी को आदेश जारी होने की तिथि से 7 कार्य दिवसों के भीतर नए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया जाता है। ऐसा न करने पर संबंधित पदोन्नत अधिकारी को अगले दिन से निलंबित माना जाएगा। इसके बाद, उपयुक्त विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी।

CSPTCL  नामदेव का बदला प्रभार

 एसके चक्रवर्ती को मुख्य सतर्कता अधिकारी (एचटी) सतर्कता के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आरपी नामदेव, कार्यपालक निदेशक (सतर्कता) तत्काल प्रभाव से कार्यपालक निदेशक (एलटी) सतर्कता के पद पर कार्य करेंगे और एलटी सतर्कता से संबंधित कार्यों की देखरेख करेंगे।

Back to top button