CG Forest: वन कर्मचारी नेता राजकुमार को सरकार ने इस काम के लिए किया अधिकृत, देखें जीएडी का आर्डर

schedule
2024-10-30 | 09:41h
update
2024-10-30 | 09:41h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Forest: रायपुर। विभागीय वाहन चालक- कर्मचारी संघ छत्‍तीसगढ़ राज कुमार पाण्‍डेय को राज्‍य सरकार के साथ पत्राचार करने के लिए अधिकृत किया गया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

सामान्‍य प्रशासन विभाग की अवर सचिव अंजु सिंह के हस्‍ताक्षर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज कुमार पाण्‍डेय को कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए राज्‍य शासन से पत्राचार के लिए अस्‍थायी अनुमति प्रादन की गई है।

CG Forest: राज्‍य सरकार से मिली इस अनुमति के आधार पर अब राज कुमार पाण्‍डेय कर्मचारियों के मामले में शासन के साथ सीधे पत्र व्‍यवहार कर सकते हैं। कर्मचारी नेताओं के अनुसार शासन को कोई भी कर्मचारी नेता पत्र भेज सकता है, लेकिन सामान्‍य प्रशासन विभाग से जिन कर्मचारी नेता को इस तरह की अनुमति दी जाती है उसके पत्र का जवाब विभाग या शासन को देना जरुरी हो जाता है।

यानी ऐसे कर्मचारी नेता के पत्र की विभाग अनदेखी नहीं कर सकता। बता दें कि बिलासपुर के रहने वाले राज कुमार पाण्‍डेय लंबे समय से वन विभाग के कर्मचारियों का नेतृत्‍व कर रहे हैं।

यह भी पढ़‍िए- छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की नवंबर की शुरुआत छुट्टी से

छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के नवंबर महीने की शुरुआत छुट्टी से होगी। राज्‍य सरकार ने एक नवंबर को सर्वाजनिक अवकाश घोषित किया है। 2 और 3 तारीख को शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। नवंबर में कब-कब छुट्टी रहेगी जानने के लिए यहां करें क्लिकAMP

CG Forest: यह भी पढ़‍िए- तो छत्‍तीगसढ़ में नवंबर में ठप हो जाएगी मीटर रीडिंग

छत्‍तीगसढ़ में नवंबर में बिजली मीटर रीडिंग ठप हो सकती है। स्‍पाट मीटर रीडिंग करने वाले ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 1 नवंबर से 5 दिन के हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। साथ ही यह भी कहा कि यदि इस हड़ताल के बाद भी मांगें पर ध्‍यान नहीं दिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मीटर रीडर क्‍यों हड़ताल पर जाने पर अमादा हैं, जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

यह भी पढ़‍िए- बिक गया छत्‍तीसगढ़ का यह बड़ा बिजली उत्‍पादन संयंत्र

छत्‍तीसगढ़ में स्‍थापित 1800 मेगावाट का एक बड़ा पावर प्‍लांट बिक गया है। इस पावर प्‍लांट को खरीदने की दौड़ में एनटीपीसी के साथ कई प्राइवेट कंपनियां शामिल थीं। इस पावर प्‍लांट में सबसे ज्‍यादा रुचि अडानी ग्रुप ने दिखा था और नीलामी के दौरान तगड़ी बोली लगाई थी। इसके बावजूद पावर प्‍लांट अडानी की हाथ से फिसल गया। छत्‍तीगसढ़ के इस बड़े पावर प्‍लांट के लिए किसने लगाई सबसे बड़ी बोली, जानने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postOctober 30, 2024
11 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.05.2025 - 01:42:36
Privacy-Data & cookie usage: