
CG Government Promotion रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय सेवा (Secretariat Service) के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पदोन्नति (Promotion) का आदेश जारी किया है । सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department – GAD) द्वारा जारी इस आदेश के तहत कई वरिष्ठ कर्मचारियों को वित्तीय लाभ के साथ उच्च पदों पर प्रमोट किया गया है ।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से और आदेशानुसार अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी किया गया है । अगर आप भी इस प्रशासनिक फेरबदल और CG Government Promotion की पूरी सूची देखना चाहते हैं, तो नीचे विस्तृत विवरण दिया गया है।
सहायक अनुभाग अधिकारी बने ‘अनुभाग अधिकारी‘ (Section Officer)
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी पहले आदेश (Order No: ESTB-102/1182/2025-GAD-8) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के सहायक अनुभाग अधिकारियों (Assistant Section Officers) को अनुभाग अधिकारी (Section Officer) के पद पर पदोन्नत किया गया है ।
इन अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वेतन मैट्रिक्स के लेवल-11 (₹49,100 – ₹1,55,800) का लाभ मिलेगा । इस लिस्ट में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
- रमा डण्डोतिया – वर्तमान पदस्थापना: ऊर्जा विभाग (Energy Department)
- मायादेवी साहू – वर्तमान पदस्थापना: उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department)

वरिष्ठ सचिवालय सहायक भी हुए प्रमोट, मिला लेवल-9 का वेतन
इसी क्रम में जारी एक अन्य आदेश के तहत मंत्रालय के वरिष्ठ सचिवालय सहायकों (Senior Secretariat Assistants) को सहायक अनुभाग अधिकारी (Assistant Section Officer – ASO) के पद पर पदोन्नति सौंपी गई है ।
इन कर्मचारियों को अब वेतन मैट्रिक्स का लेवल-9 (₹38,100 – ₹1,20,400) प्रदान किया जाएगा । पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:
- मनीषा पण्डा – वर्तमान पदस्थापना: सामान्य प्रशासन विभाग – लेखा शाखा (GAD Accounts Branch)
- राशदा बानो जुनजानी – वर्तमान पदस्थापना: सामान्य प्रशासन विभाग – कक्ष-1 (GAD Cell-1)
- राजेश कुमार गुप्ता – वर्तमान पदस्थापना: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (Revenue and Disaster Management Department)

वरिष्ठता और नई पदस्थापना (Posting) को लेकर अहम दिशा-निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने अपने आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया है कि इस पदोन्नति (New Promotion Order) से अधिकारियों और कर्मचारियों की मूल वरिष्ठता (Seniority) प्रभावित नहीं होगी । इसके साथ ही, पदोन्नति के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठता का कोई भी नया दावा मान्य नहीं किया जाएगा ।
महत्वपूर्ण नोट: विभाग ने साफ किया है कि इन सभी प्रमोटेड अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना (Posting Order) पृथक से यानी अलग से जारी की जाएगी । तब तक ये सभी कर्मचारी अपनी वर्तमान पदस्थापना (Current Posting) वाले विभागों में ही यथावत कार्य संपादित करते रहेंगे ।




