Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का ‘आवास मॉडल’ बना देश में नंबर-1: 6 लाख घर बनकर तैयार, 9000 महिलाएं बनीं लखपति दीदी

/छत्तीसगढ़-ग्रामीण-आवास-नंबर-1-रिकॉर्ड/

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने Rural Housing के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश ने 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण कर पूरे देश में Top Position हासिल की है। यह आंकड़ा न केवल छत्तीसगढ़ के इतिहास में बल्कि वर्तमान वर्ष में पूरे भारत में सर्वाधिक है।

हर गरीब का ‘पक्का घर’: कैबिनेट का बड़ा फैसला लाया रंग

सरकार के पहले कैबिनेट फैसले में 18 लाख घरों की स्वीकृति दी गई थी। आज छत्तीसगढ़ में PMAY-G (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण), प्रधानमंत्री जनमन और मुख्यमंत्री आवास योजना के Effective Coordination से ‘सबको आवास’ का सपना हकीकत बन रहा है।

PMAY Gramin Chhattisgarh

इस साल की बड़ी उपलब्धियां:

  • सर्वाधिक निर्माण: PMAY-G के तहत 5.87 लाख और जनमन योजना में 13 हजार घर पूरे।
  • रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉरमेंस: 2016 में योजना शुरू होने के बाद से एक साल में सबसे ज्यादा मकान बनाने का रिकॉर्ड।

‘डीलर दीदी’ और ‘रानी मिस्त्री’: महिला सशक्तिकरण का नया चेहरा

यह योजना केवल ईंट-पत्थर के मकान तक सीमित नहीं है, बल्कि Economic Empowerment का जरिया बनी है। ‘डीलर दीदी’ मॉडल के जरिए 9 हजार से ज्यादा महिलाएं निर्माण सामग्री सप्लाई कर ‘Lakhpati Didi’ बन चुकी हैं। वहीं, 1200 से अधिक महिलाओं ने ‘रानी मिस्त्री’ के रूप में प्रशिक्षित होकर राजमिस्त्री का काम संभाला है।

Transperancy और जवाबदेही के लिए ‘आवास दिवस’

भ्रष्टाचार रोकने और जनता की मदद के लिए सरकार ने Transparency Model अपनाया है:

  1. Toll-Free Number: 18002331290 पर शिकायतों का त्वरित समाधान।
  2. Awas Diwas: हर महीने की 7 तारीख को पंचायत स्तर पर समस्याओं का निराकरण।
  3. Digital Tracking: ग्राम पंचायतों में QR Code आधारित सूचना प्रणाली लागू।

Also Read: रायपुर नगर निगम बजट 2026-27: ‘विकसित रायपुर’ का रोडमैप तैयार, जानें बड़ी घोषणाएं

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button