राज्य

cabinet meeting विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक कल: ऊर्जा, वित्‍त और कृषि विभाग के इन महत्‍वपूर्ण प्रस्‍ताव हो सकती है चर्चा

cabinet meeting  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी। इसमें विधानसभा  शीतकालीन सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

इन विभागों के प्रस्‍तावों पर हो सकती है चर्चा  

सूत्रों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे। राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी निर्णय की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।

विकास कार्यों पर चर्चा

कैबिनेट की बैठक में सरकार के विकास रोडमैप को गति देने के लिए निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन से जुड़े प्रस्ताव भी आ सकते हैं।  बता दें कि राज्‍य सरकार की तरफ से लगातार निवेशक सम्‍मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति पर चर्चा

बताया जा रहा है कि बैठक में कानून-व्यवस्था, लोक सेवा प्रबंधन और प्रशासनिक सुधार को मजबूत करने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव की सरकार राज्य में विकास को नए आयाम देने के लक्ष्य के साथ हाल के दिनों में कई योजनाएं शुरू कर चुकी है। इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने और उनके लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति भी बैठक के महत्वपूर्ण बिंदुओं में शामिल होगी।

यह भी पढ़ें- दिसंबर 2026 में अवकाश: एक दिन की छुट्टी और चार दिन की मौज

वैसे तो शासकीय अवकाश की दृष्टि से दिसंबर 2026 को पूरी तरह ड्रा बताया जा रहा है। दिसंबर में शनिवार और रविवार की आठ छुट्टी है। इसके अलावा दो सार्वजनिक अवकाश है, लेकिन एक दिन की छुट्टी लेकर चार दिन तक आराम किया जा सकता है। दिसंबर 2026 की छुट्टियों की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button